SHIVPURI NEWS - प्यार मे सब कुछ लुटा बैठी महिला, शादी का वादा कर बलात्कार, गिरफ्तार

Bhopal Samachar

कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना सीमा मे रहने वाली एक विवाहिता के साथ बलात्कार करने वाले यूपी के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि महिला का अफेयर चल रहा था और आरोपी युवक उससे शादी का वादा कर लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था,उसके बाद उसने महिला से शादी से इंकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार कोलारस के खटीक मोहल्ले में निवास करने वाली एक महिला ने कोलारस पुलिस को 5 अप्रैल को एक शिकायती आवेदन सौंपा था। महिला ने बताया कि उसका अफैयार रामप्रकाश लोधी पुत्र नेपाल लोधी उम्र 27 साल निवासी ग्राम जोहरपुर थाना निधोनी कलां जिला एटा उत्तर प्रदेश से पिछले लंबे समय से चल रहा था।

रामप्रकाश लगातार उससे शादी का वादा कर रहा था और महिला के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। महिला ने उससे शादी करने को कहा तो बार बार टाल रहा था और अंत में उसने शादी करने से मना कर दिया। पीड़ित महिला से रामप्रकाश लोधी 10 साल छोटा है। अपने छोटे से आशिक के प्यार मे सब कुछ लुटा देने के बाद महिला ने कोलारस पुलिस को शारीरिक शोषण का आवेदन सौंपा था।

पुलिस ने इस मामले में  पीडिता की रिपोर्ट पर से थाना कोलारस जिला शिवपुरी में अपराध क्रमांक 109/2025 धारा- 69 बी.एन.एस. 3(2)V एससी / एसटी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। आज कोलारस पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रामप्रकाश लोधी को पडोरा से गिरफ्तार किया और न्यायालय कोलारस पेश किया बाद आरोपी को जेल दाखिल किया गया है।