शिवपुरी। माधव टाइगर रिजर्व से सोमवार को एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जंगल के अंदर मौजूद हथिनी लक्ष्मी ने आज सुबह वन परिक्षेत्र पूर्व में एक नर बच्चे को जन्म दिया है। इससे पार्क के अंदर हाथियों की संख्या अब तीन हो गई है। डीएफओ प्रियांशी सिंह ने बताया कि माधव टाइगर रिजर्व में टाइगर टैक्रिंग के लिए जून 2023 में एक हाथी सिद्धनाथ व हथिनी लक्ष्मी को लाया गया था। इनमें उम्र करीब 14 साल की है। इन दोनो ने वंश वृद्धि करते हुए हथिनी लक्ष्मी ने एक नर बच्चे को जन्म दिया है जो कि पूरी तरह से स्वस्थ है। है। पार्क प्रबंधन में हर्ष है।