SHIVPURI NEWS - अग्रवाल आदर्श महिला संगठन ने मनाया कन्या कर पूजन, चुन्नी अर्पण उत्सव

Bhopal Samachar

शिवपुरी। हर साल की भांति इस साल भी अग्रवाल आदर्श मातृशक्ति द्वारा ढोल बाजे के साथ कन्या पूजन एवं मां को चुन्नी अर्पण कर नव वर्ष कन्या पूजन उत्सव मनाया। समाज के कर्म में हमेशा आगे रहने वाली अग्रवाल आदर्श महिला संगठन की मातृ शक्तियों सिद्धेश्वर मंदिर के प्रांगण में कैला मैया को चुन्नी अर्पण कर अपने सुहाग के लिए आशीर्वाद मांगा।

कन्या पूजन कर वस्त्र एवं खान की सामग्री दी गई साथ ही भक्तजनों को सुहाग सामग्री देकर भंडारा कराया गया। इस मौके पर सभी मातृ शक्तियां संस्थापक अध्यक्ष रेणु सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुमन अग्रवाल,महामंत्री उषा मंगल, कोष अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल, सह  कोष अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, सह मंत्री माधवी अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य प्रतिमा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, संगीता सिंघल, रितु अग्रवाल, आरती अग्रवाल मौजूद रही।