SHIVPURI NEWS - बलारपुर माता के दर्शन करने निकले चार दोस्त की कार पलटी- मौत

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बलारपुर मेले में मां के दर्शन करने गए चार दोस्तों की कार पलट गई,बताया जा रहा हैं कि शुक्रवार की देर रात सड़क दुर्घटना एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन युवक घायल हुए हैं,घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं तेंदुआ थाना प्रभारी विवेक यादव ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैं। वहीं दूसरी घटना जिले के एनएच 46 एक आयशर ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसा मांगरोल गांव के पास रात करीब 3 बजे हुआ जिसमें आयशर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया।

पहली घटना
जानकारी के अनुसार घटना तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरबारा गांव के पास एनएच 27 रात साढ़े 9 बजे है। जहां स्कॉर्पियो कार हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई थी। जिसमें सिरसौद थाना क्षेत्र के छार गांव के रहने वाले 25 साल के मनोज परिहार पुत्र विजय की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

मनोज के बड़े भाई दीपू परिहार ने बताया कि मनोज अपने चार दोस्तों के साथ शाम 7 बजे घर से बलारपुर माता मंदिर दर्शन करने जाने का बोल कर निकला था, लगभग डेढ़ घंटे बाद उसके दोस्तों का डेहरबारा से फोन आया। उन्होंने बताया कि मनोज का एक्सीडेंट हो गया है और उसकी मौत हो गई।

दीपू ने कहा कि ये साजिश उसके भाई को मौत के घाट उतारने के लिए रची गई है। मनोज को ठर्रा गांव का रहने वाला शिवराज अपने साथ कार में बैठाकर ले गया था। उन्हें बलारी माता मंदिर जाना था। लेकिन साजिश रचते हुए उसे डेहरवारा की ओर ले जाकर घटना को अंजाम देकर उसे दुर्घटना बताया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि कार में देवराज धाकड़ सवार था। जिसकी ससुराल डेहरबारा क्षेत्र में था। देवराज धाकड़ मेले से पहले अपनी ससुराल दोस्तों के साथ जा रहा था। लेकिन रास्ते में वह दुर्घटना का शिकार हो गया। तेंदुआ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

शिवपुरी सड़क हादसे में चालक की मौत

बताया जा रहा हैं कि महाराष्ट्र के पायपुर में प्याज लेने जा रहे एक आयशर ट्रक ने रात करीब 3 बजे आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में आयशर चालक इंसार खान (40) की मौके पर ही मौत हो गई। इंसार खान कैलारस के रहने वाले थे। वहीं हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया गया हैं कि मांगरोल के पास हाईवे पर पहले से एक ट्रक पलटा हुआ था। इंसार खान ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान उनका आयशर ट्रक आगे चल रहे एक अन्य ट्रक से टकरा गया।

बदरवास पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची। घायल हेल्पर को तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया।