SHIVPURI NEWS - हड़ताल जारी: राजाराम की शोभायात्रा के मार्ग की सफाई के लिए उतरे बजरंगी

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका के कर्मचारी पिछले 6 दिन से हड़ताल पर है,इस कारण शहर मे जगह जगह पर कूड़े के ढेर लगे है और शहर सड़ांध मार रहा है। आज रामनवमी का पावन दिन है और रामनवमी पर शिवपुरी शहर के कई संगठन मिलकर राजाराम की शोभायात्रा निकालते है इस विशाल शोभायात्रा शहर के हजारो लोग भाग लेते है।

इस बार नवदुर्गा मे सड़कों की सफाई नहीं हुई। मंदिर जाने वाले भक्तों को कचरे के ढेर से मंदिर जाने के लिए निकलना पडा। आज शोभायात्रा के दिन भी शहर गंदगी से भरा पडा था। इस कारण राजाराम की शोभायात्रा मार्ग को साफ करने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर झाड़ू लेकर उतरे।

शिवपुरी नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद विजय बिंदास ने बताया कि सुबह बजरंग दल के कार्यकर्ता और अन्य भक्तों ने शहर की साफ करने का मन बनाया। हमारे आराध्य भगवान श्रीराम का आज जन्मोत्सव है इस कारण काली माई क्षेत्र से झांसी तिराहा,गुरुद्वारा सहित माधव चौक की सड़क को साफ किया गया। इस मार्ग से ही राघवेन्द्र सरकार की शोभायात्रा निकाली जाऐगी।