SHIVPURI NEWS - दिन भर रहा मौसम गर्म,शाम को चली धूल भरी आंधी

Bhopal Samachar

शिवपुरी। अप्रैल माह का अंतिम दिन चल रहे है,इस तपती गर्मी में शिवपुरी जिले के मौसम ने शनिवार को करवट ली। दिन भर सूर्यदेव ने आग उगली उसके बाद शाम होते होते शिवपुरी के आसमान में बादल छा गए और तेज धूल भरी आंधी चलने लगी इस कारण शहर की बत्ती गुल हो गई। शिवपुरी शहर का दिन का तापमान लगभग 42 डिग्री दर्ज किया गया था उसके अनुपात में शुक्रवार को 43 और गुरूवार को 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिको का कहना है कि मई माह की शुरूवात में सूर्यदेव और गर्म होकर आग उगलगें।

शहर में शनिवार को दिनभर रही चटक धूप के बाद शाम को 15 से 20 मिनट तक चली आंधी की वजह से आधे घंटे तक शहर के कई इलाकों की बिजली गुल रही। ऐसे में लोग घर के बाहर बेते दिखाई दिए। अंचल के कई हिस्सों में छुटपुट बूंदाबांदी की खबर भी मिल रही है। हालांकि आंधी एवं पानी से जिले के किसी भी हिस्से से भारी नुकसान की खबर नहीं आई है।

गौरलब है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं शनिवार को 1 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 42 डिग्री एवं 2 डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग से वैज्ञानिक अनिल तोड़पढे का कहना है कि जिले में 48 घंटों तक आंधी एवं पानी के हालात दिखाई दे रहे हैं, हालांकि इससे गर्मी की समस्या से निजात अभी नहीं मिलेगी। 48 घंटे के बाद तापमान में 2 डिग्री से अधिक वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।