शिवपुरी। शिवपुरी जिले में अप्रैल माह की शुरुआत में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। अप्रैल में मई जून जैसा पारा चढ रहा है। इस कारण कलेक्टर शिवपुरी ने आज बुधवार को स्कूलों का समय बदल दिया है,वही मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों मे लू का अलर्ट जारी किया है। शिवपुरी जिले में पारा 40 से अधिक गर्म हो रहा है। आने वाले दिनो में गर्मी अपना प्रचंड रूप जारी रखेगी,मौसम विभाग ने लू का यलो अलर्ट जारी किया है।
सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 तक लगेंगे स्कूल
जिले में लगातार बढ़ते तापमान से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है। जिसे देखते हुए सभी सरकारी, प्राइवेट, नवोदय और सीबीएसई स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक की क्लासें अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक लगेंगी।
दो पालियों में लगने वाले स्कूलों का नहीं बदला समय
वहीं कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन स्कूलों में कक्षाएं दो पालियों में लगती हैं वहां का समय नहीं बदलेगा। परीक्षाएं और मूल्यांकन कार्य भी पहले की तरह ही निर्धारित समय पर होंगे।
स्कूल प्रबंधन कड़ाई से करें पालन-प्रशासन
प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा है। इससे बच्चों को गर्मी से होने वाली परेशानियों से बचाया जा सकेगा।