शिवपुरी। अप्रैल माह अब अंतिम चरण में है,सूरज की तपन बढती जा रही है। आग उगल रहे सूर्यदेव ने धरती मॉ को तपाना शुरू कर दिया है। बीते रोज शिवुपरी का तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया है। राहत देने वाली हवाए अब गर्म हो रही है इससे हीट हीट स्ट्रोक का खतरा बढने लगा है। अस्पताल में भी मरीजो की संख्या बढने लगी है,राते भी गर्म होने के कारण लोगो को राहत नही मिल रह है।
रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। घर से बाहर निकलने पर लू का अहसास होने लगा है। आलम ये है कि लोग लू की चपेट में भी आने लगे हैं। रविवार को लू से ग्रसित होकर 5 लोग अस्पताल पहुंचे हैं। ऐसे में चिकित्सकों द्वारा गर्मी से बचने की सलाह दी जा रही है।
बढने लगा है हीट स्ट्रोक का खतरा
नींबू पानी पिए, धूप से बचे डॉक्टरो के अनुसार लगातार हो रही तापमान में बढ़ौतरी से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। घर से बाहर निकलने पर थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। ऐसे में नीबू पानी, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि शरीर हाईड्रेटेड रहे। शरीर को ठंडा रखें, धूप से बचाव करें। घर से बाहर जाएं तो कपड़े, रंगीन चश्मा, टोपी या छतरी का उपयोग करें। हल्का और ताजा भोजन लें। तला हुआ व भारी भोजन न लें।
लू या गर्मी लगने से हो सकती हैं ये समस्याएं
शरीर में पानी की कमी होने पर डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसमें कमजोरी, चक्कर आना तथा थकान महसूस होती है। लू लगने पर स्ट्रोक का शिकार हो सकते हैं। इसमें शरीर का तापमान अत्याधिक बढ़ता है, जिससे हीट स्ट्रोक हो सकता है, जो जानलेवा भी है। लू लगने पर त्वजा संबंधी समस्या भी हो सकती है। रैशेज या जलन जैसी समस्या आम है। अत्याधिक पसीना आने पर रक्तचाप सकता है। लिहाजा निन रक्तचाप की समस्या भी हो सकती कती है. इससे बेहोशी आ सकती है।
क्या करें जब लू लगे
लू लगने पर तत्काल व्यक्ति को छायादार स्थान में कपड़े ढीले कर लिटा दें। मरीज को जीवन रक्षक घोल व कच्चा आम का पना पिलाएं। ताप नियंत्रण के लिए प्याज के रस से शरीर की मालिश करना चाहिए।