शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका की सफाई कर्मियों की हड़ताल का आज आठवां दिन है,इस कारण शहर की सडके कचरे की ढेर में तब्दील होने लगी है। जगह जगह कचरे के ढेर लगे है। बीते रोज रामनवमी का दिन था और शहर में राजाराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई थी। इस यात्रा का पूरे शहर ने स्वागत किया था और जगह जगह भंडारे का आयोजन किया गया था। शहर में लगभग 50 से अधिक स्टॉल भंडारे के लगाए गए थे। अब हडताल के के कारण यह कचरा शहर के सडको पर डला है। सफाई नहीं होने के कारण यह डिस्पोजल वाला कचरा हवा में उडने लगा है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है।
पिछले 8 दिनो से शिवपुरी नगर पालिका के कर्मचारी अपनी 25 मांगों को लेकर हड़ताल पर है। शिवपुरी प्रशासन सहित शिवपुरी विधायक के साथ 2 बार हड़ताल कर्मियों के बीच वार्ता का आयोजन हो चुका है लेकिन मांगो को लेकर सहमति नही बनी है इस कारण सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्त नहीं हुई है। पिछले 8 दिनों से सफाई नहीं होने के कारण शहर सड़ांध मारने लगा है जल्दी ही यह हड़ताल समाप्त नहीं हुई तो शहर में गंदगी से होने वाली बीमारियां पनपने लगेगी।
माधव चौक पर स्थित एक रेडीमेड व्यापारी ने बताया कि जब हम दुकान खोलने आते है तो सबसे पहले सड़क को साफ करना पडता है। सड़क को साफ कर लिया जाता है कि लेकिन कचरे को की फैक नही पाते,इस कारण वह दिन भर उडता रहता है। नवाब साहब रोड पर रहने वाले मनोज सैन का कहना है कि जिदंगी में पहली बार ऐसा देखा है कि पूरी नवरात्रि में हड़ताल चली है जो माता बहने मंदिर गई थी उनको कचरे पर नंगे पैर चलना पडा है। इसमें नगर पालिका प्रशासन की नाकामी स्पष्ट दिखाई दे रही है।
लोग जला रहा है कचरा
हड़ताल होने के कारण सड़कों पर लगातार कचरा बढ़ रहा है। आमजन अपनी दुकानों के आगे सफाई तो कर लेते है लेकिन कचरे के उठाव नही हो रहा है इस कारण आमजन कचरे मे आग लगा रहा है कचरे में 50 प्रतिशत कचरा प्लास्टिक का होता है इस कारण शहर की हवा भी जहरीली हो रही है।