आज सोमवार को शाम 6 बजे शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन,पोहरी कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह,नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा और सीएमओ इशांक धाकड़ और वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ नेता कमल कोडे और शिवपुरी की मीडिया के समक्ष यह हड़ताल खत्म होने की घोषणा की गई। हड़ताल कर्मियों का नेतृत्व कर रहे कमल कोडे ने कहा कि हम बहुत मजबूर थे इस हड़ताल को खत्म करने के लिए,हम शहर से माफी मांगते है कि देवी के दिनो और भगवान राम की जयंती के दिन हमने सफाई नहीं की।
इस मौके पर विधायक देवेन्द्र जैन ने कहा कि हमारे आराध्य भगवान श्री राम की रामायण भगवान वाल्मीकि ने लिखी है। आप लोग भगवान वाल्मीकि के अंश है आप हमारे सनातन हिंदू धर्म के अभिन्न अंग है आपकी बात नही मानना आपकी अपने साथ लेकर नहीं चलना अर्थात अपने अंग को काटकर फैकना है।
इन मांगों पर बनी सहमति
जनवरी 2025 में नगर पालिका में किए गए सफाई कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश को रद्द कर दिया गया है। सफाई कर्मी केवल 8 घंटे एक ही शिफ्ट मे काम करेगें।
01 जनवरी 2005 के बाद जो कर्मचारी जिनका एन पी एस काटा जाता है ऐसे समस्त कर्मचारियों को सूचीबद्ध किया जाएगा एवं एक समिति का गठन कर जितने ऐसे कर्मचारी है जिनका एनपीएस कटोत्रा हुआ है अथवा नहीं हुआ है उनकी समस्त जानकारी तैयार कर आंकलन किया जाएगा कि कितनी राशि है जो कर्मचारियों को देय होगी इस संबंध में आदेश जारी किये जा रहे है।
जो भी राशि आंकलित होगी उसके संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर शासन को मांग हेतु भेजा जाना सुनिश्चित किया जायेगा। कर्मचारियों को चुंगी क्षतिपूर्ति राशि आने के 3 दिवस के अंदर वेतन का भुगतान कर दिया जाऐगा। डीए की एरियर राशि का आंकलन करेगी, समिति द्वारा आंकलित राशि का वहन निकाय द्वारा किया जाकर कर्मचारियों को दिया जायेगा। सफाई कर्मचारियों से अन्य किसी शाखाओं में कार्य न कराते हुये उन्हे मूल शाखा में ही कार्य कराया जाना सुनिश्चित किया जावेगा इस संबंध में आदेश जारी किये जा रहे है।