SHIVPURI NEWS - 4 मौत, अज्ञात वाहन ने रौंद दिया-3 युवको की मौत,इधर महिला ने तोडा दम

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में पिछले 24 घंटे में जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाओ में 4 लोगों की मौत हो गई। इनमे से 03 युवक है और एक महिला है।

पहली घटना बामौरकला थाना क्षेत्र के पिछोर चंदेरी मार्ग पर हुई। मसीद घाट पुल के पास सुबह एक व्यक्ति की लाश मिली। किसी भारी वाहन के पहिए से उसका सिर कुचल गया था। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बामौरकला पुलिस शव की पहचान और वाहन की तलाश कर रही है

दूसरी दुर्घटना सिरसौद थाना क्षेत्र के बुड्दा सड़क पर हुई। कुंअरपुर गांव के दो लोग बाइक से सकरावदा गांव जा रहे थे। रात दस बजे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 26 साल के शिव सिंह जाटव की मौत हो गई। उनके साथी 45 वर्षीय विजय जाटव गंभीर रूप से घायल हुए। घायल को ग्वालियर में भर्ती कराया गया है।

करैरा अनुविभाग की थनरा चौकी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 23 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम बडोरा हाल शिवमुद्रा कॉलोनी दिनारा निवासी विकास (23) पुत्र द्वारका प्रसाद सेन सोमवार की शाम 5 बजे घर से दुकान जा रहा था। चौकी स्थित एनसीसी कैंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विकास सेन की मौके पर ही मौत हो गई है। चौकी प्रभारी भावना राठौर मौके पर पहुंचीं। पीएम के लिए शव करैरा भेज दिया है।

अंत में पंडाल मे दबकर महिला की मौत
जानकारी के अनुसार दिनारा थाने के बाजना गांव में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। इस कथा में क्रांति पत्नी हरिओम चतुर्वेदी उम्र 40 साल अपने मायके में इस भागवत कथा का आयोजन में शामिल होने आई थी। कथा सुनने के बाद महिला अन्य महिलाओं के साथ इस पंडाल में ही लेट गई।

उसी समय आंधी की वजह से टेंट महिला पर गिर गया। जिसे इलाज के लिए झांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का कहना है कि सोमवार की सुबह तक अस्पताल के मुख्य डॉक्टर महिला को देखने नहीं पहुंचे जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर झांसी मेडिकल कॉलेज में महिला का पीएम कराया गया।