बैराड। शिवपुरी के बन्हेंराखुर्द गांव में डकैती और महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बैराड़ थाना क्षेत्र में 13 अप्रैल की रात करीब 1 बजे पांच नकाबपोश हथियारबंद बदमाश गांव में घुसे। उन्होंने तीन घंटे तक छह से ज्यादा घरों में डकैती की। एक महिला से छेड़छाड़ की। लोगों को डराने के लिए हवाई फायरिंग भी की।
पुलिस ने 19 अप्रैल को तीन आरोपियों को पकड़ा। जिनकी पहचान पंजाब उर्फ रॉकी यादव उम 21 साल, परमानंद उर्फ छोटू उम्र 22 साल और अंकित परिहार उम्र 20 साल की गिरफ्तारी हुई। इनके पास से लूटा हुआ मोबाइल, चांदी की करधौनी और 4 हजार 900 रुपए नकद बरामद हुए। एक 315 बोर का अवैध देशी कट्टा भी मिला।
फरार आरोपी पर पहले से 16 गंभीर अपराध दर्ज
मुख्य आरोपी मुलायम उर्फ सड्डे यादव और एक अन्य बदमाश अभी फरार हैं। मुलायम पर पहले से 16 गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने सभी आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
डकैती और छेड़छाड़ का मामला
जांच में पता चला कि आरोपियों ने पहले गांव की रेकी की थी। शुरू में मामला चोरी का लगा। बाद में पुलिस की गहन जांच में डकैती और छेड़छाड़ का मामला सामने आया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
इन्होंने की कार्रवाई-
पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई में एएसपी संजीव मुले, एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी बैराड़, गोपालपुर, गोवर्धन, सिरसोद एवं साइबर सेल की विशेष भूमिका रही।