दिनारा। शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना सीमा में आने वाले अलगी गांव में 22 साल की एक विवाहिता अपने मायके में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। विवाहिता एक दिन पूर्व ही अपनी ससुराल से मायके आई थी। विवाहिता के मायके वालों को कहना था कि एक साल बाद वह ससुराल से मायके आई थी और मायके आने के बाद वह चुप थी।
जानकारी के मुताबिक ग्राम अलगी गांव में पूजा पाल उम्र 22 साल पुत्र जयराम पाल ने फांसी के फंदे पर लटकी मिली। 27 अप्रैल रविवार की दोपहर 3:30 बजे पूजा को परिजनों ने फांसी के फंदे पर लटका देखा। छोटे भाई ओमी पाल का कहना है कि मेरी बहन पूजा की तीन साल पहले झांसी के हसारी से शादी हुई थी। बहन एक साल से ससुराल से मायके नहीं आई थी। 26 अप्रैल को मैं अपनी बहन की ससुराल झांसी के हसारी गया था। बहन को मायके अगली ले आया था।
27 अप्रैल की दोपहर 3:30 बजे माता पिता खेत पर थे। घर पर मैं व मेरी भाभी कृष्णा पाल और बडी मम्मी प्रभा पाल थे। मेरी बहन पूजा पाल ऊपर वाले कमरे में थीं। वह कमरे में मोबाइल चला रही थी। कुछ देर बाद वह नीचे आई और थोड़ा रुक कर वापस ऊपर वाले कमरे में चली गई। मैं अपने कुआं पर जाना चाह रहा था इस बारे में मैं अपनी बहन पूजा पाल को बताने ऊपर कमरे गया तो कमरे की कुंडी लगी थी। मैंने अपनी दीदी पूजा को आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया।
तब मैंने खिड़की से झांककर देखा तो बहन कमरे की मियार पर दुपट्टा से फांसी के फंदे पर लटकी थी। आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद मौत की वजह पता चल सकेगी। उधर परिजन का कहना है कि जब से पूजा अपने मायके आई थी। वह उदास रहती थी। हालांकि परिजन ने इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। यदि उससे बात कर लेते तो जान बच सकती थी।