SHIVPURI TIGER SAFARI - मैनिट वाले महाराज की पटरानी ने किया भूराखो का भ्रमण,रानी को पसंद नहीं सरकारी पति

Bhopal Samachar

ललित मुदगल @ शिवपुरी। शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में बीते रोज पन्ना टाइगर रिजर्व से लाई बाघिन को खुले जंगल में छोडा गया है। इस लेडी टाईगर को माधव टाईगर रिजर्व प्रबंधन ने  MT- 4 का नाम दिया है। टाइगर रिजर्व में वर्तमान समय में एक नर टाईगर ओर 3 मादा टाइगर मौजूद है। बांधवगढ़ वाली MT- 3 ने 2 शावकों को जन्म दे चुकी है। कुल मिलाकर पार्क में इस समय 6 टाईगर मौजूद है। कुल मिलाकर अब शिवपुरी का पर्यटन अब पटरी पर आने वाला है। मंगलवार को 50 सैलानियों ने शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया था।



शिवपुरी के जंगल में इकलौता महाराजा है मैनिट वाला टाइगर

शिवपुरी के टाइगर रिजर्व में बीते 10 मार्च 2023 को जो टाईगर लाया गया था उसने भोपाल में  मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में काफी दहशत फैलाई थी। उसके डर के कारण हॉस्टल खाली हो गए थे। उसे पकड़ना मुश्किल हो गया था। जब यह टाइगर 4 साल का था अब वर्तमान समय में यह टाईगर 6 वर्ष का है।

भोपाल में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने इसे पकड़ने के लिए पिंजरे में बकरी को रखा था। यह इतना शातिर है कि, बकरी को चुरा ले गया और पिंजरा वैसा का वैसा रह गया। यह तभी फारेस्ट डिपार्टमेंट के पिंजरे में आया जब इसने पूरे कैंपस को घूम लिया । फिर इस टाइगर को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व,होशंगाबाद  ले जाया गया था,उसके बाद इस टाइगर को शिवपुरी लाया गया था,जब से इस टाइगर का नाम मैनिट वाला टाइगर कहा जाने लगा।

बांधव गढ वाली एमटी-3 बाघिन ने दिया था 2 शावकों जन्म

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से 10 मार्च 2023 को आई बाघिन MT-3 ने नन्हें शावकों को जन्म दिया था। पार्क में जन्म शावकों की जन्म की खबर 17 सितंबर को आई थी। यह बाघिन जंगल की महारानी है,कछ दिन माधव टाइगर रिजर्व ने इन शावकों के फोटो भी जारी किए थे।

शायद रानी को पसंद नहीं है सरकारी पति, भाग गई थी

शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में दूसरी मादा बाघिन पन्ना के पार्क से लाई गई थी। यह मादा टाइगर को जब शिवपुरी लाया जा रहा था उस समय यह पन्ना के टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के रडार से गायब हो गई थी,और जब शिवपुरी में 3 टाइगर छोडे जाने का फायनल हो गया था उस समय शिव और सिंधिया की जोडी ने केवल 2 टाइगर जंगल में छोड़े थे,क्योंकि इस पन्ना की रानी को अपना सरकार के द्धवारा चुना गया सरकारी पति पसंद नही आया था,कुछ दिन बाद यह फॉरेस्ट के अधिकारियों की गिरफ्त में आ गई और पन्ना की रानी का रेस्क्यू कर शिवपुरी लाया गया और शिवपुरी के पार्क में छोडा गया था,शायद पन्ना से शिवपुरी लाई गई एमटी 2 बाघिन को अभी भी सरकारी पति पसंद नही आया है इसलिए उसने अभी तक शावकों को जन्म नहीं दिया है।

पटरानी बना रही है अपना इलाका,भूरा खो के भ्रमण पर गई थी

बीते रोज माधव टाइगर रिजर्व में चौथा टाइगर पन्ना टाइगर रिजर्व से लाई गया है। इस 25 माह की मादा बाघिन को पन्ना में में पी पी-234 (23) 22 से जाना जाता था,शिवपुरी के माधव टाईगर रिजर्व की पटरानी बनते ही इसका नाम MT- 4 रख दिया गया है। 36 घंटे पूर्व लाई गई गई इस पटरानी को माधव टाइगर रिजर्व के सैलिंग क्लव दक्षिण रेंज में छोडा गया है।

सूत्रों की माने तो इस पटरानी ने शिवपुरी के जंगल में अपना इलाका बनाना शुरू कर दिया है। यह बाघिन 24 घंटे में 15 किलोमीटर चली है। सोमवार 10 मार्च को शाम के लगभग 5 बजे इस पटरानी को जंगल में छोडा गया था कुछ देर तक यह वॉच टावर के आसपास ही रही उसके बाद यह जंगल में समा गई।

मंगलवार की सुबह इस लेडी टाइगर को भूरा खो के पास लोकेट किया गया था। अभी तक यह माधव टाईगर रिजर्व के दक्षिण रेंज क्षेत्र में रही है। धूप होने पर यह दिन भर एक ही स्थान पर बैठी रही है और शाम होते ही फिर यह जंगल में विचरण करने लगी। इसने मंगलवार को पानी पिया था अभी तक इसने शिकार नहीं किया है। अधिकारियों की माने तो यह अभी अपने नए घर का भ्रमण कर रही है और अपनी टेरिटरी बना रही है।

मैनिट के महाराज का चुनौती देने आ रहा है नया राजा

शिवपुरी के माधव टाइगर में इकलौते नर टाइगर मैनिट वाले महाराज को चुनौती देने एक और टाइगर आने वाला है। सभी प्रकार की स्वीकृति मिल चुकी है,अभी यह टाइगर कहां से आएगा इसका चुनाव नहीं हुआ है। लेकिन जल्द ही जंगल का बटवारा होने वाला है। कभी भी शिवपुरी के टाइगर रिजर्व में एक और बाघ की आमद होने वाली है और जंगल का बटवारा होने वाला है। अब शिवपुरी के जंगलों में नर टाईगर महाराजा और राजा होंगे,शायद पन्ना वाली रानी एमटी 2 को नया आने वाला राजा पसंद आ जाए और वह उसके साथ फैमिली प्लानिंग कर सके तो शिवपुरी के जंगलों में टाइगरों की संख्या में इजाफा हो जाए।