SHIVPURI NEWS - पुलिस की होली, कानून के रंग में नहीं होली के रंगो मे रंगें आए पुलिसकर्मी

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में होली का त्योहार किसी बिना अप्रिय घटना के शांतिप्रिय संपन्न हो गया। रंगो ही होली के दूसरे दिन शिवपुरी जिला मुख्यालय पर पुलिस की होली बड़ी धूमधाम से मनाई गई। गंभीर और स्टीक दिखने वाले खाकी वर्दी वाले आज मस्ती और रंगो में रंगे हुई दिखाई दिए। पुलिस परेड ग्राउंड पर मनाई गई पुलिस होली मिलन समारोह में इस पुलिस की होली में जिला कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी भी रंगों में सरोवर दिखाई दिए,वही इस मौके पर शिवपुरी पुलिस अधीक्षक सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिले के पांचों अनुविभाग के एसडीओपी सहित कई जिलों के थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मी शामिल हुए।

एक ही रंग रंगे दिखाई दिए एसपी से लेकर आरक्षक तक
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर से पुलिस का आरक्षक एक दूसरे को होली की एक दूसरे को बधाई देने के बाद एक दूसरे पर रंगों की बौछार कर रहे है। होली और जुम्मे की नमाज सकुशल संपन्न कराने के बाद पुलिस रंगों में रंगी नजर आ रही थी।

डीजे और ढोल की धुन पर जमकर थिरके पुलिसकर्मी
लगातार ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों ने अपने कप्तान के साथ होली खेली तो उनका जोश भी दोगुना हो गया।  फिल्मी गाने व देश भक्ति की धुनों पर कोई भी अपने कदम नहीं रोक सका साथ में जिले पत्रकार भी ठुमके लगाते नजर आए। डीजे और ढोल की थाप अपने अधिकारियों के सााि ठुमके लगाते नजर आए पुलिसकर्मी

महिला पुलिस भी पीछे नहीं रही
पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित पुलिस होली मिलन समारोह में एक ओर जहां पुरुष पुलिस कर्मी अपनी होली मना रही थी वही पुलिस परेड ग्राउंड के दूसरे छोर पर महिला पुलिसकर्मी भी इस रंगीन पर्व मे डूबने से पीछ नही रही। महिला पुलिस कर्मियों ने आज वरिष्ठता क्रम की परवाह किए बिना अपनी वरिष्ठ महिला अधिकारियों के साथ जमकर डांस किया गया। वही शिवपुरी की महिला पत्रकार भी महिला पुलिसकर्मियों के साथ सात समंदर पार में भी तेरे पीछे पीछे आ गई गाने पर डांस करते हुए दिखाई दी।

यह बोले पुलिस कप्तान राठौर
एसपी अमर सिंह राठौड़  ने कि कहा कि होली पर लोग खुशी-खुशी त्योहार मना सकें, इसके लिए लगातार ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी बधाई के पात्र हैं। ये रंगों का त्यौहार है। आज हमारी होली का दिन है। होली रंगों का ही नहीं आपसी मनमुटाव को धोने वाला त्यौहार है। साल भर ड्यूटी करके थक चुके पुलिस कर्मियों के उत्साह और उमंग को ये त्यौहार दुगना कर देता है।

खुली गाड़ी में पुलिस कप्तान आगे पैदल टीम
आज पुलिस की होली में पुलिस कर्मियों ने अपने कप्तान को खुली जीप में सवार किया और आगे आगे पुलिसकर्मी पैदल चल रहे थे वही ढोल बज रहे थे। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर को एसपी कोठी से पुलिस परेड ग्राउंड तक लाया गया था।