शिवपुरी। आज होलिका दहन हैं,भारतीय संस्कृति का यह एक प्रमुख त्यौहार हैं होलिका दहन सादियो से होता चला आ रहा है। जैसे जैसे समय बदल रहा हैं वैसे ही त्योहारों का स्वरूप बदल रहा हैं। अभी तक आपने लकडी कंडो से बनी होली देखी होगी,लेकिन इस स्मार्ट युग में होली का स्वरूप में भी बदल गया।
हलवाई खाना प्रगति रोड पर स्मार्ट होली मनाई गई है। इस होली में होलिका और भक्त प्रहलाद के स्वरूप को दिखाया गया हैं होलिका ने जिस तरह भक्त प्रहलाद का दहन करने के लिए अपनी गोद में लेकर बैठी थी उसी तरह इस होली में भी भक्त प्रहलाद होलिका की गोद में बैठे हैं
वही धर्मशाला रोड पर भैरो बाबा उत्सव समिति के दवारा बनाई गई इस होली इस होली से एक कदम आगे की ओर है यह होलिका प्रहलाद को लेकर घूम रही है। इस होली के साथ सेल्फी लेने की होड मच रही हैं जो भी राहगीर यहां से गुजर रहा हैं या वह मुड मुड कर देख रहा हैं या रूककर इस होली के फोटो खीच रहा है। भैरो बाबा उत्सव समिति हमेशा कुछ नया करने के लिए जाने जाती है। इस होली की विधिवत महिलाएं पूजा कर रही हैं मुहूर्त समय के हिसाब से इस होली का दहन भी किया जाऐगा।
असुर राजा हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को भगवान शंकर से ऐसी चादर मिली थी जिसे ओढ़ने पर अग्नि उसे जला नहीं सकती थी। होलिका उस चादर को ओढ़कर प्रह्लाद को गोद में लेकर चिता पर बैठ गई। दैवयोग से वह चादर उड़कर प्रह्लाद के ऊपर आ गई, जिससे प्रह्लाद की जान बच गई और होलिका जल गई
शिवपुरी में 92 स्थानो पर होगा होलिका का दहन
शिवपुरी में गुरुवार रात को 92 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इनमें कोतवाली क्षेत्र में 42, देहात थाना क्षेत्र में 27 और फिजिकल थाना क्षेत्र में 23 स्थान शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 325 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी गुरुवार शाम से ही आयोजन स्थलों पर मौजूद रहेंगे। चौक-चौराहों पर विशेष प्वाइंट बनाए गए हैं। शहर में पुलिस की मोबाइल वैन लगातार गश्त करेगी।
होलिका दहन का शुभ समय रात 11:20 बजे
ज्योतिषीय गणना के अनुसार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 20 मिनट का है। महिलाओं ने दोपहर से ही होलिका पूजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
एसपी अमन सिंह राठौड़ ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की है। बोर्ड परीक्षा को देखते हुए डीजे को निर्धारित समय पर और धीमी आवाज में बजाने का निर्देश दिया है। टेकरी बाजार क्षेत्र, हलवाई खाना, खारा कुआं और भैरों बाबा मंदिर के पास होलिका दहन की विशेष तैयारियां की गई हैं। इन स्थानों पर आकर्षक सजावट की गई है। होलिका दहन के बाद देर रात तक रंग-गुलाल की धूम रहेगी।