करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा थाना सीमा में निवास करने वाली एक विवाहिता के बलातकारा का मामला प्रकाश में अया है। पीड़िता ने बुधवार को थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
35 साल की विवाहिता ने बताया कि वह 18 मार्च की शाम 7 बजे घर पर अकेली थी। उसका पति और परिवार खेत पर काम करने गए थे। इसी बात का फायदा उठाकर गांव का रहने वाला छुन्ना गुर्जर उम्र 38 साल जबरिया घर में घुस आया और विवाहिता के साथ बलात्कार कर दिया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छुन्ना गुर्जर पिता नारायण सिंह गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।