शिवपुरी। फरवरी के आखिरी दिन शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री तक पहुंच गया। लेकिन मार्च के दो दिनों में अधिकतम पारा 3.2 डिग्री नीचे आ गया है। वहीं सप्ताह भर में ही न्यूनतम पारे में 4.4 डिग्री का उछाल आया है। पांच दिनों से रात का तापमान बढ़ा है। धीरे-धीर सर्दी का दौर खत्म होता जा रहा है।
शिवपुरी शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 18.6 डिग्री रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम पारा 33.3 डिग्री व न्यूनतम 17.5 डिग्री था। इससे पहले 28 फरवरी को अधिकतम 34.2 डिग्री व न्यूनतम 19.4 डिग्री रहा। यानी फरवरी के आखिरी दिन तापमान सबसे अधिक रहा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अधिकतम पारे में दो दिनों से गिरावट आई है। तापमान में उतार चढ़ावे की वजह से लोगों की सेहत पर विपरीत असर पड़ रहा है।
मौसम का खेती पर असर, फसलें जल्द पक रहीं
एक सप्ताह के तापमान पर गौर करें तो 6 दिन अधिकतम पारा 30 डिग्री से ऊपर रहा। चार दिनों का रात का पार भी ऊपर आया है। इसका असर खेती पर भी देखा जा रहा है। रबी सीजन की गेहूं, चना व अन्य फसलें भी जल्द पक रहीं हैं। कई जगह से गेहूं फसल कटना भी शुरू हो गई हैं।
शिवपुरी में रविवार को आसमान साफ रहा। लेकिन शाम को हल्के बादल छा गए। बादलों की वजह से न्यूनतम पारे में उछाल आया है। मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को शिवपुरी का मौसम शुष्क रहेगा।
बीते सप्ताह में कुछ इस तरह रहा दिन व रात का पारा
दिन अधिकतम न्यूनतम
रविवार 31.0 18.6
शनिवार 33.3 17.5
शुक्रवार 34.2 19.4
गुरुवार 33.8 17.6
बुधवार 32.5 17.0
मंगलवार 30.3 15.0
सोमवार 29.7 15.4