SHIVPURI NEWS - जनपद सदस्यों से अभ्रदता, सीईओ गिर्राज शर्मा की कार्यशैली पर विवाद

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले की पोहरी जनपद पंचायत में अस्थाई मुख्य कार्यपालन अधिकारी गिरिराज शर्मा की कार्यशैली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जनपद संघ अध्यक्ष अरविंद वर्मा के नेतृत्व में जनपद सदस्यों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

जनपद सदस्यों का आरोप है कि सीईओ विकास कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं। साथ ही उनका व्यवहार जनपद सदस्यों के साथ उचित नहीं है। पूर्व में जनपद सदस्य मुकेश यादव के साथ सीईओ ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इस मामले की शिकायत पहले भी की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जनपद संघ अध्यक्ष अरविंद वर्मा ने स्थायी सीईओ की नियुक्ति की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द नियुक्ति नहीं हुई तो सभी जनपद सदस्य सामूहिक इस्तीफा देंगे। साथ ही भूख हड़ताल पर बैठेंगे। कलेक्टर ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जल्द स्थायी सीईओ की नियुक्ति का आश्वासन दिया है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जनपद अध्यक्ष रामकली आदिवासी, उपाध्यक्ष मुन्नालाल रावत, राजाबाई तोमर, करतार कुशवाह, जगदीश कुशवाह, फूलवती धाकड़, लता धाकड़ और कृष्णा करतार जाटव मौजूद थे।