शिवपुरी। शिवपुरी जिले में शुक्रवार को रंगों का त्योहार होली बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस त्योहार पर शहर, नुक्कड़ और गली में 'बुरा न मानो होली है' की गूंज सुनाई देती रही। सभी लोग टोलियां बनाकर सड़कों पर रंग लेकर एक दूसरे को रंगते नजर आते हैं। इसके साथ ही ढोल की धुनों और तेज संगीत पर नाचते लोग अपने तरीके से ही होली का जश्न मनाते नजर आए।
होली पर क्या बच्चे और जवान सभी एक ही रंग में नजर आ रहे थे। भाईचारे के प्रतीक होली पर गिले-शिकवे भुलाकर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कहीं लोग मीठे पकवानों का आनंद उठा रहे थे, तो कहीं पर पानी की बौछारें सर्दी जाने और गर्मी के आने का संकेत दे रही थीं।
होलिका के राख से एक-दूसरे को लगाया तिलक
होली की पूर्व संध्या सोमवार को को शहर सहित पूरे जिले मे लोगो ने होलिका दहन के के लिए रात 11ण्30 बजे के बाद भद्राकाल के उपरांत होलिका दहन किया गया। होलिका की आग में गेहूं व चने की बाले भूनकर खाया। ग्रामीण इलाकों में युवक अपने-अपने गांव की सीमा के बाहर मशाल जलाकर रास्ता रोशन किया।
मान्यता है कि ऐसा करने से वे अपने गांव से दुर्भाग्य और संकटों को दूर भगाते हैं। होलिका के जलते ही ग्रामीण इलाकों में लोक-पारंपरिक गीतों के साथ गांव बुजुर्गों ने ताल ठोकी। एक से बढ़कर एक धुनों के साथ होली के गीत गाए गए। उसके बाद होलिका की राख से एक-दूसरे को तिलक लगाया और बधाई दी।
ढोल की थाप पर झूमते हुए मनाई होली
रंगों का पर्व होली पर सुबह से ही युवाओं की टीम टोलियो के रूप शहर भ्रमण पर निकल गई। मित्रों व चाहने वालों को रंग में सराबोर कर सभी ने खूब लुत्फ उठाया। होली पर बच्चों सहित बुजुर्गों का उल्लास देखते ही बन रहा था। नीला पीला हरा गुलाबी कच्चा पक्का रंग से रंगे नागरिक गले मिलकर एक दूसरे को बधाइयां दीं। रंगों के इस अनूठे पर्व को मनाने में महिलाएं व बच्चियां भी पीछे नहीं दिखीं। महिलाएं भी ग्रुप बनाकर होली खेलीं।
कई मोहल्लों में तो उत्साही युवकों की टोलियां द्वारा डीजे की धुन पर थिरकते हुए होली मनाई गई। लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ ही इस त्योहार पर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर मनाई। सुबह से देर शाम तक लोग होली के रंगों में रंगे रहे। और होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा... पारंपरिक गीत की आवाज गूंजती रही। उत्साह उमंग के त्योहार के मौके पर पूरा शिवपुरी जिला डूबा रहा।
रंगीली हुई सोशल मीडिया
आम तोर पर होली सडक और घरो में खेली जाती है,लेकिन होली के इस त्यौहार पर सोशल मीडिया भी रंगीली हो गई है। सड़क से होली के निशान अब तक मिट चुके है लेकिन सोशल पर लोगो ने अपने रंगीले फोटो जमकर पोस्ट किए है। इस कारण सोशल मीडिया रंगीली बनी हुई है। सोशल के इस दौर में लगभग हर व्यक्ति ने अपने होली के मूमेंटो को सोशल पर पोस्ट किया है।
शहर के बाहर फार्म हाउसो पर भी होली
शुक्रवार की दोपहर तक शिवपुरी के सडको पर होली का उत्सव देखने का मिला,उसके बाद शहर के बहार फार्म हाउसो पर शाम के बाद से देर रात तक होली का आनंद लिया है। बताया जा रहा है कि कई लोगो ने शाम को होली की पार्टी का आयोजन किया था और शहर के बहार एंकात में मस्ती करते देखे गए।
होली पर नहीं रुका वस्त्र दान
युवाओं में होली का जोश सबसे अधिक देखने को मिला,कई युवा टोलियो में ऐसे घूमते दिख रहे थे जिन्होने अपनी मस्ती में दोस्तो की खुशी के लिए अपने कपडे तक फाडवा लिए थे। उनके तन पर केवल कपड़ों के नाम पर चिथडे दिखाई दे रहे थे।