SHIVPURI NEWS -विवाहिता का घर में घुसकर बलात्कार, पति खेत पर था

Bhopal Samachar

करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा थाना सीमा में रहने वाली एक 24 साल की विवाहिता का बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय 24 साल की विवाहिता घर में अकेली थी,आरोपी ने इस बात का फायदा उठाया और घर में घुस गया और विवाहिता का बलात्कार कर दिया। पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बीते 8 फरवरी की रात करीब 11 बजे पीड़िता अपने घर में अकेली सो रही थी। उसका पति खेत में सिंचाई के लिए गया था। इसी दौरान आरोपी पुष्पेंद्र जाटव घर में घुस आया। उसने महिला का बलात्कार कर दिया। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे और उसके बच्चों को जान से मार देगा।

महिला डर की वजह से चुप रही। 27 फरवरी की रात करीब 10 बजे आरोपी दोबारा उसके घर में घुस आया। वह महिला से छेड़छाड़ करने लगा। इस बार पीड़िता ने शोर मचाया। सास के आने पर आरोपी भाग गया।

महिला ने पूरी घटना अपनी सास और पति को बताई। फिर थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। इस पर शनिवार रात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64.74.332 (बी) और 351 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।