शिवपुरी। शिवपुरी जिले में पिछले 3 दिनो में तापमान में काफी उतार चढ़ाव देखने में आया है। सुबह-शाम सर्दी और दोपहर के समय तेज धूप से चुभन महसूस हो रही है। इस कारण सेहत पर सीधा असर पड़ रहा है। बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। 24 घंटे में दिन के पारे में 3.1 डिग्री उछाल आया है। जबकि 48 घंटे में रात का पारा 7 डिग्री नीचे गिरा है।
शिवपुरी शहर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री व न्यूनतम 12.1 डिग्री रहा। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले 4 मार्च को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम 19 डिग्री था। दरअसल 4 मार्च की रात में सर्द हवाएं चलने से तापमान में दिन व रात के पारे में एकाएक गिरावट आ गई। 5 मार्च को शाम तक सर्द हवाएं चलती रहीं। हालांकि 6 मार्च को दिन के पारे में 3.1 डिग्री उछाल आया है और रात के पारे में भी मामूली उछाल दर्ज किया गया है। गुरुवार की दोपहर तेज धूप की वजह से चुभन महसूस की गई।
आगे क्या: 9 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
मौसम केंद्र की मानें तो शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही 9 मार्च से अगला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस कारण तापमान में उतार चढ़ाव की संभावना रहेगी।
मार्च के छह दिनों में पारे में उतार चढ़ाव आया
तारीख अधिकतम न्यूनतम
6 मार्च 30.9 12.1
5 मार्च 27.8 11.2
4 मार्च 30.0 19.0
3 मार्च 31.3 16.3
2 मार्च 31.0 18.6
1 मार्च 33.3 17.5