SHIVPURI NEWS - ॐ श्री बाबा श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील शुक्ला व दीपा बंसल बने

Bhopal Samachar

शिवपुरी। ॐ श्री बाबा श्याम सेवा समिति की जिला आज जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें महिला इकाई की अध्यक्ष दीपा देवेंद्र बंसल को नियुक्त किया गया है वहीं जिला अध्यक्ष के रूप में सुनील शुक्ला को नियुक्त किया है उनकी यह नियुक्ति ॐ श्री बाबा श्याम सेवा समिति के प्रति सेवा, सद्भावना एवं कार्यशैली प्रभावित होकर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिर्राज शर्मा की सहमति से की गई है। 

कार्यकारिणी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेन्द्र यादव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुन्ना मित्तल, राष्ट्रीय विधि सलाहकार संजीव बिलगैंया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनय राजपूत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, विष्णु गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूबी गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव नीलम जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ममता शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पारस जैन एवं अन्य लोगों की उपस्थिति में दोनों जिला अध्यक्ष महिला व पुरुष अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।