शिवपुरी। भारत देश विश्व गुरु बनने के ओर तेजी से बढ रहा है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हमे शिवपुरी जिले की पोहरी जनपद की धोरिया पंचायत में देखने को मिल रहा है। यह काम इतनी गुप्त तरीके से किया जा रहा है किसी को खबर नहीं है लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज किया जा रहा है। धौरिया ग्राम पंचायत की पंचायत सचिव मैडम वर्ल्ड क्लास का बैंड टॉप टेन ट्रेनर के सदस्यों को अपने यहां मजदूरी करा रही है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हमे पंचायत पोर्टल में मजदूरों से मजदूरी कराते हुए पोर्टल अपलोड इमेज से मिला है। यह बैंड भी इतना बेरोजगार हो गया यह भी अपनी पहचान छुपा कर यहां कई बार काम करके चला गया और लोगो को खबर भी नहीं हुई,इसके लिए मैडम प्रियंका धाकड़ को सरकार से इनाम मिलना चाहिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पोहरी की धोरिया पंचायत में 15 फरवरी 2025 को सामुदायिक सिंचाई कूप निर्माण कार्य में मजदूरी करने आया है। और यह निर्माण कार्य आदिवासी बस्ती के पास पिपलौदा तिराहे के पास चल रहा है। टॉप टेन ट्रेनर यहां बैंड के सदस्य मजदूरी करने आए है लेकिन इस बैंड के सदस्यों ने अपना नाम बदला है। इस दिन रामस्वरूप,प्रहलाद,सुनील,दुल्हई कुशवाह,कल्याण आदिवासी के नाम से यह बैंड मजदूरी करके गया है। इस बैंड के सदस्य सुबह आस्ट्रेलिया से प्लेन से सीधे धौरिया पंचायत आया है और शाम को दिहाड़ी कर आस्ट्रेलिया से प्लेन से वापस आया है मजदूरी भी मेडम के नगद नहीं दी यह भारी भरकम रकम इनके एकांउट मे जाऐगी।
मेडम के साथ इंजीनियर ने भी की तपस्या
भारत को विश्व गुरु बनाने के किए सब इंजीनियर ने भी इस कलयुग में त्रेता युग जैसी तपस्या कर रहे है। सब इंजीनियर की दोनो आंखो सही सलामत होने के बाद भी उसे गंधारी बनना पडा है। सब इंजीनियर को अपनी आंखों पर भ्रष्टाचार रूपी पट्टी को बांधना पडा है। इसमे सबसे खास बात यह है कि सब इंजीनियर इस काम को चैक करने के समय ही अपनी आंखो मे पट्टी बांधते है।
कुल मिलाकर जीपीएस की आंखो मे धूल
कुल मिलाकर पंचायत सचिव मनरेगा के कार्यों को मशीनों से करा रहे है। मनरेगा के मजदूरों को कार्य स्थल से ही फोटो अपलोड करना होता है। पंचायत के कर्ताधर्ता अपने मोबाइल से ऐसा फोटो निकालते जिस फोटो मे 4 से 5 व्यक्ति दिखाई देते है। मोबाइल को कार्यस्थल पर रखकर फोटो पर क्लिक कर लेते है। ऐसे एक दर्जन से मामले पिछले कई दिनो से मीडिया प्रकाशित कर रही है,लेकिन अभी तक किसी पर कार्यवाही नहीं हुई है।