शिवपुरी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन शिवपुरी की ब्राह्मण समाज को बैठक एक जुटता व समाज के उत्थान के साथ सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान बाल कल्याण समिति की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुगंधा आशुतोष शर्मा एवं सदस्यों को भी विप्र बंधुओं की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा एवं महासचिव पंडित कैलाश नारायण भार्गव ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि सामाजिक कार्यों में गति लाने, सामाजिक उत्थान, एवं मंदिर निर्माण को लेकर ब्राह्मण समाज की बैठक पंडित हरिहर शर्मा सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के संरक्षक पंडित राम प्रकाश शर्मा करसैना व शशिकांत मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान बाल कल्याण समिति की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुगंधा शर्मा आशुतोष का सम्मान विप्र बन्धु ओं की उपस्थिति में शाल श्रीफल व माल्यार्पण से किया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य विशाल ब्राह्मण समाज को संगठित कर उनके उत्थान के लिए कार्य करना था। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने कहा कि आज जरूरत है ब्राह्मण समाज को अपनी शक्ति पहचानने की और उसका सदुपयोग कर जरूर मंद ब्राह्मणों को यथा संभव सहयोग कर उनका उत्थान किया जाए । इसके साथ यह भी चर्चा हुई की कैसे सभी ब्राह्मण संगठनों को एक छतरी के नीचे लाकर संगठित करने की पुरजोर कोशिश की जाए।
श्रीमती सुगंधा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों के लिए विशेष मानव अधिकारों में अन्य अधिकारों के अलावा जैसे जीवन का अधिकार ,नाम का अधिकार, बच्चों से संबंधित मामलों में अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार, विचार विवेक और धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार, स्वास्थ्य देखभाल का अधिकार, आर्थिक और यौन शोषण से सुरक्षा का अधिकार ,शिक्षा का अधिकार पर हम अपनी पूरी कमेटी को साथ लेकर शिवपुरी जिले में काम करने का समाज के आगे संकल्प लेती हूं। विप्र समाज ने मुझे सम्मानित किया उसके लिए मैं समाज की आभारी रहूंगी।
बैठक का प्रारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर पंडित ओमप्रकाश समाधिया एवं सतीश सडैया ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करने के साथ हुआ। इसके बाद गायत्री मंत्र का जाप किया गया। आज की बैठक में ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। उसके लिए एक कमेटी का गठन किया जिसके संयोजक देवेंद्र कन्हौआ एवं सदस्य हरगोविंद शर्मा डॉक्टर सी पी उपाध्याय विशंभर दयाल दीक्षित विजय राजन शर्मा गजानन शर्मा को जिम्मेदारी दी है बैठक का संचालन राजेंद्र पांडे द्वारा किया गया बैठक में प्रमुख रूप से सुरेंद्र पाठक रमाकांत भार्गव एन पी अवस्थी सुरेश पाराशर आशुतोष शर्मा आदि उपस्थित थे अंत में पंडित सुरेश कुमार पाराशर धोलागढ़ ने आभार व्यक्त किया।