काजल सिकरवार @ शिवपुरी। शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा के कांग्रेस के विधायक कैलाश कुशवाह ने बजट सत्र 2025 की विधानसभा के प्रथम चरण में 15 प्रश्न लगाए हैं। इन 15 प्रश्नो में शिवपुरी जिला का क्राईम डाटा और जिले में 3 साल से एक ही स्थान पर जमे पुलिसकर्मियों की सूची मांगी है वही शिवपुरी जिले में फैले स्मैक तस्करों को लेकर भी सीधे प्रदेश के सीएम डॉ मोहन सिंह यादव से प्रश्न किया है। इन प्रश्नो से जहां शिवपुरी जिले का क्राइम का डाटा सार्वजनिक होगा,वही ऐसे पुलिस कर्मियों की सूची भी विभाग को अब ओपन करनी होगी जो एक ही स्थान पर 3 वर्ष से अधिक समय से डटे है। फिलहाल शिवपुरी का पुलिस विभाग इस सवालो का जबाब रूपी डाटा बनाने में लगा हुआ है।
शिवपुरी जिले में कांग्रेस के एक मात्र विधायक कैलाश कुशवाह ने अपने प्रश्न क्रमांक 842 से पूछा है कि क्या मुख्यमंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि
(ग) शिवपुरी जिले में वर्ष 2020 से प्रश्न दिनांक तक अनुसूचित जनजाति महिलाओं, बालिकाओं की तस्करी/अपहरण के कितने मामले पंजीबद्ध हुए हैं तथा शासन द्वारा क्या-क्या कार्यवाही की गई? जानकारी दें।
(ख) शिवपुरी जिले में वर्ष 2020 से प्रश्न दिनांक 12 मार्च 2025 तक चोरी, लूट, डकैती, अपहरण, अपहरण कर हत्या, अपहरण कर फिरौती, नकबजनी, सट्टा, शराब, नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार एवं ड्रग्स (स्मैक) के कितने-कितने प्रकरण दर्ज किये गये? अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन प्रकरणों पर क्या कार्यवाही की गई तथा कितने प्रकरणों का निराकरण किया गया, कितने प्रकरण शेष है, अवैध शराब की सप्लाई करने वाले, ड्रग्स (स्मैक) को सप्लाई करने वाले बड़े-बड़े आरोपियों को कब तक पकड़ लिया जायेगा? जानकारी दी जावे?
(ग) शिवपुरी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ड्रग्स के अपराधों में किए गये पंजीबद्ध प्रकरणों पर क्या कार्यवाही की गई? जानकारी दें।
(घ) शिवपुरी जिले के थानों पर एक ही जगह 03 वर्ष से अधिक समय से कितने आरक्षक, प्रधान आरक्षक, सहायक उपनिरीक्षक एवं उपनिरीक्षक पदस्थ है शासन नियमों के तहत उन्हें तीन वर्ष की अवधि पूर्ण होने के बाद भी क्यों नहीं हटाया तथा कब-तक हटाया जावेगा? जानकारी दी जावे।