नरवर। शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकरम पुर के ग्राम शेरगढ़ में लुटेरी महिला गैंग की 3 महिला ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को बातो में फंसाकर 8 महिलाओं के सोने के गहने लेकर फरार हो गई। बताया जा रहा हैं कि लुटेरी गैंग की महिलाएं पहले ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के पास पहुंची,फिर वह बोली कि हम पुराने बर्तन लेकर नए बर्तन देते हैं तो ग्रामीण महिलाओं ने अपने पुराने बर्तन देकर नए बर्तन ले लिये। जिसके बाद उन्होंने फिर उनसे कहा कि आप लोगों के पास चांदी की अगर पुराने गहने हो तो हम उसके बदले आपको नए गहने दे देंगे।
विश्वास दिलाकर-दिया लुटेरी गैंग की महिलाओं ने धोखा
ग्राम पंचायत चकरमपुर में लुटेरी गैंग की महिलाएं फिर ग्रामीण महिलाओं के पास पहुंची,पहले घर के बर्तन बदलकर विश्वास जीता फिर ठगी की ओर एक नई चाल चलते हुए महिलाओं से कहा कि अगर आप चाहो तो हमें अपने पुराने सोने के गहने देकर,नए सोने के गहने दे सकती हो, जिस पर महिलाओं ने कहा कि ठीक हैं ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि हम 8 महिलाओं ने उन महिलाओं को अपने 4-4 लाख के सोने के गहने दे दिये। जिसके बाद वह बोली कि अभी थोड़ी देर में में आपको इनकी जगह नए सोने के गहने लाकर दे दूंगी। दो दिन तक यह लुटेरी गैंग की महिलाएं ग्रामीण महिलाओं के पास नहीं पहुंची,जिसके बाद सभी महिलाएं नरवर थाने पहुंची और लुटेरी गैंग के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
ग्रामीण महिला रामबेटी,सिध्धोबाई,ब्रम्हाबाई,बैजन्ती, कोमेश,लाली,कपूरी,रामरती निवासी ग्राम शेरगढ़ ने बताया कि तीन महिलाऐं हमारे पास आई और हमसे कहने लगी कि तुम अपने पुराने बर्तन दे दो,उसके बदले नए ले लो,वहीं हमने उसपर विश्वास जताते हुए उसे पुराने बर्तन दे कर नए ले दिए फिर वह हमारे पास दूसरे दिन आई ओर हमसे चांदी की पायल,और बीछूडी ले गई और हमें चांदी की नई दे गई। वहीं वह फिर 8 मार्च को हमारे पास फिर आई और हमसे कहने लगी कि तुम लोग चाहो तो हमें अपने पुराने सोने चांदी के गहने देकर नए खरीद सकती हो तो हमने उस पर विश्वास करके उसे पुराने गहने दे दिए,जिसके बादले आज दो दिन होने को हैं वह महिलाऐं हमारे पास नहीं आई।
यह बताया इन महिलाओं का हुलिया
महिलाओं ने बताया कि इनकी उम्र लगभग 35 साल की थी,इनका तीनो का एक ही कद लगभग 5 फुट का था और इनका कलर सांवला था। फिलहाल मामला आवेदन के रूप में नरवर थाना पुलिस के पास पहुंच चुका है।
इन महिलाओं के गए जेवरात
- रामोटी कोमेश लाली
- राम बेटी पत्नी राम भरोसा गुर्जर
- सिध्योबाई पत्नि महीप सिंह गुर्जर
- बन्हाबाई पत्ति ब्रजमोहन गुर्जर
- वैजयंती पत्नी टिंकू कोली
- कोमेश पत्नि एहवरण सिंह गुर्जर
- लाली पत्नि जंण्डेलसिंह गुर्जर
- कपूरी पत्नी देवाराम गुर्जर
- कापरी पत्नी करतार सिंह गुर्जर
इनका कहना हैं
इस मामले की सूचना हमें आपसे प्राप्त हो रही हैं हम इस मामले को दिखवाते हैं।
केदार सिंह यादव थाना प्रभारी नरवर