शिवपुरी। शिवपुरी जिले में आज रविवार को सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत होने की खबर मिल रही है। जिले में आज दो सडक हादसे हुए है यह दोनो ही हादसे जिले से निकले नेशनल हाईवे पर हुए है। एक हादसा जिले के करैरा थाना सीमा में हुआ है वही एक हादसा जिले के कोलारस थाने की लुकवासा चौकी क्षेत्र में हुआ है।
करैरा में 3 भाई बहन की मौत
शिवपुरी जिले के करैरा थाना सीमा में आने वाले एनएच 27 पर स्थित महुअर पुल पर रॉग साइड से आ रहे तीन पहिया लोडिंग वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी,बाइक पर 2 युवक एक युवती सवार थे। इस हादसे में दोनों युवकों ने मौके पर ही मौत हो गई वही युवती की ग्वालियर अस्पताल ले जाते ही उसकी मौत हो गई।
मृतकों की पहचान शिवपुरी न्यायालय में बाबू पद पर कार्यरत अंकित राय उम्र 28 साल और उनके चचेरे भाई सत्यम राय उम्र 20 साल , चचेरी बहन वैष्णवी राय उम्र 18 साल के रूप में हुई है। मृतक खोड़ चौकी क्षेत्र के वीरा गांव के रहने वाले थे। घटना के समय वैष्णवी गंभीर रूप से घायल थी। ग्वालियर अस्पताल ले जाते ही उसकी मौत हो गई थी।
तीनों रविवार दोपहर को एक ही बाइक पर सवार होकर उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बल्लमपुर जा रहे थे। वहां उनके रिश्तेदार के यहां कोई कार्यक्रम था। करैरा में प्राथमिक उपचार के बाद घायल वैष्णवी को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
अर्टिगा कार पुलिया से नीचे गिरी,2 महिला डॉक्टरों की मौत
कोलारस। शिवपुरी जिले में एनएच-46 पर रविवार एक अर्टिगा कार बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसा लुकवासा बाईपास पर सुबह करीब 8 बजे हुआ। हादसे में 2 महिला डॉक्टरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य डॉक्टर घायल हो गए। सभी लोग अयोध्या से उज्जैन जा रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कार चला रहे डॉक्टर अतुल आचार्य ने बताया कि उनकी टीम दस दिन पहले महाराष्ट्र से तीर्थ यात्रा के लिए निकली थी। वे अयोध्या दर्शन के बाद उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जा रहे थे। रविवार सुबह लुकवासा चौकी के पास उनकी कार अचानक बेकाबू होकर पुलिया से टकराकर नीचे गिर गई।
एक की मौके पर एक की अस्पताल में मौत
हादसे की सूचना मिलते ही कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। इस दुर्घटना में डॉ. तन्वी आचार्य उम्र 50 साल पत्नी डॉ. अतुल आचार्य की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, डॉ. नीलम पंडित उम्र 55 साल पत्नी डॉ. सुबोध पंडित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
सभी कार सवार महाराष्ट्र के रहने वाले
कार में मुंबई और आसपास के रहने वाले छह डॉक्टर सवार थे। घायलों में डॉ. उदय जोशी उम्र 64 साल निवासी दादर, डॉ. सुबोध पंडित उम्र 62 साल निवासी बसई महाराष्ट्र, डॉ. अतुल आचार्य उम्र 55 साल निवासी भिवंडी महाराष्ट्र, डॉ. सीमा जोशी उम्र 59 साल घायल हुए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।