SHIVPURI NEWS -पल पल चढ रहा है ​शिवपुरी का पारा,48 घंटे में उछला 6.5 डिग्री पारा

Bhopal Samachar


शिवपुरी। शिवपुरी जिले का पारा पल पल बदल रहा है। पिछले 48 घंटे में शिवपुरी के पारे में 6.5 डिग्री का उछाल आया है। इस कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पर पड रहा है। बीते शुक्रवार को शुक्रवार को अधिकतम पारा 34.3 डिग्री पहुंच गया है,वही आज शनिवार को भी पारा 34 डिग्री के पास रहने की उम्मीद है। अन्य दिनो की तुलना में 7 मार्च को गर्मी ज्यादा रही। वहीं चौबीस घंटे में रात के पारे में 3.5 डिग्री व दिन के पारे में 3.4 डिग्री उछाल आया है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को शिवपुरी शहर का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री एवं न्यूनतम 15.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दो दिन पहले 5 मार्च को तापमम अधिकतम 27.8 व न्यूनतम 11.2 डिग्री था। यानी 48 घंटे पहले तापमान नीचे चला गया था, अब उछाल आ रहा है। बदलते मौसम से तापमान में उतार चढ़ाव की वजह से आमजन की सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है। बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम के मरीज सामने आ रहे हैं।

मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा। इसी के साथ 9 मार्च से अगला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस कारण फिर से मौसम बदल सकता है।