शिवुपरी। होलिका दहन के बाद शिवपुरी जिले के तापमान बड रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार चला गया था। आम तौर पर मार्च के माह में इतना तापमान नही जाता है। लेकिन मौसम की इस स्थिति को देखते हुए लगता है कि इस बार गर्मी का कहर शिवपुरी के लोगो को झेलना पडेगा।
इस सीजन में पहली बार तापमान 38 के पार
मार्च के शुरुआती दिनों में तापमान नीचे गया, फिर धीरे-धीरे ऊपर आया। इसी के साथ विक्रम संवत के आखिरी महीने मार्च का पखवाड़ा पूरा हो गया है। पखवाड़े के आखिरी चार दिनों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पर दर्ज किया गया है। न्यूनतम भी लगाकर चार दिनों से 20 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। इस कारण मौसम में परिवर्तन भी साफ नजर आ रहा है।
शिवपुरी शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री व न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा। होलिका दहन का दिन छोड़ दें तो आखिरी के दो दिन और बाद के दो दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। वहीं 12 मार्च से न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री से ऊपर दर्ज किया हैं। शुक्रवार को न्यूनतम पारा 21 डिग्री पहुंच गया और अब शनिवार को 21.3 डिग्री दर्ज किया गया।
इस समय उत्तर-पश्चिमी हवा चल रही है
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस समय उत्तर-पश्चिमी हवा चल रही है। जिसके चलते लोग गर्मी का अहसास कर रहे हैं। हालांकि अब एक और नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इसके असर से 18 मार्च तक हल्के बादल छाएंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के भी आसार बताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के आखिरी सप्ताह या अप्रैल के प्रथम सप्ताह में लू चलने की आशंका है। साथ ही अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री के ऊपर पहुंचने के आसार है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार गर्मी ज्यादा पड़ेगी।
एसी, कूलर सही कराए
यही स्थिति रही तो इस माह के अंत तक लोगों को कूलर पानी के साथ चलाने पड़ेंगे। लोगों ने अपने एसी, कूलर दुरुस्त करवाना शुरू कर दिए हैं। पंखे तो फरवरी के अंत से ही लोग चला रहे हैं। इस माह के अंत तक दिन का तापमान 38 डिग्री के पार कर सकता है।