भौंती। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना में एक विवाहिता को पुलिस ने महाराष्ट्र से बरामद किया है। विवाहिता अपनी ससुराल से मायके आई थी,और उसको मायके से एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ लगातार बलात्कार किया। घर वापसी के बाद भौंती पुलिस ने विवाहिता के बयान दर्ज कराए। पुलिस ने युवक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया है।
जानकारी के मुताबिक 20 साल की विवाहिता 1 जनवरी 2025 को मायके गई थी और 17 फरवरी को लापता हो गई। पति ने भौती थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। महाराष्ट्र से पुलिस ने विवाहिता को बरामद किया। पीड़िता ने बताया कि मायके में 17 जनवरी की दोपहर 3 बजे सामान लेने गई थी। उसी समय मुहार गांव का शैलेंद्र लोधी मिला।
नदी किनारे टपरे में ले जाकर गलत काम किया। फिर संग चलने की बात कही। शैलेंद्र लोधी के संग महाराष्ट्र चली गई। यहां किराए से कमरा लेकर रखा और गलत काम किया। घर वापस आने की बात कही तो शैलेंद्र से जान से मारने की धमकी दी और कहा कि घर वालों को कुछ नहीं बताना, नहीं तो जान से मार दूंगा। पुलिस ने ग्राम मुहार निवासी शैलेंद्र लोधी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।