SHIVPURI का मौसम, 3 दिन बादल उत्पात मचा सकते है रात का पारा गिरा

Bhopal Samachar

शिवपुरी। जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ आ गया है। राजस्थान में चक्रवातीय घेरा विकसित हो गया है। इससे प्रदेश का मौसम बदल जाएगा। ग्वालियर सहित अंचल में अगले तीन दिन हल्के से मध्यम बादल छा सकते हैं, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में आंधी, बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी।

बुधवार को शिवपुरी शहर का का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य रहने से गर्मी से राहत रही, जबकि सुबह ठंडक रही। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं हवा में नमी की मात्रा भी 22 फीसदी रही। दिन में चटक धूप के कारण जहां लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।

 अलग-अलग हवाओं से बदला मौसम
मौसम विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया, अगले तीन दिन मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। इस समय अलग-अलग हवाओं का मेल हो रहा है, साथ ही नमी भी आ रही है। इसके कारण बादल, गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 20 और 21 मार्च को प्रदेश में अनेक स्थानों पर गरज चमक तेज हवाओं की स्थिति बनेगी। भोपाल में भी गरज चमक की स्थिति बन सकती है। 22 के बाद मौसम में सुधार हो सकता है। शिवपुरी में भी गुरुवार को बादल, गरज चमक के साथ बूंदाबांदी, हल्की बौछारों की संभावना बन सकती है।

यहां बौछारों का अलर्ट
रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर छतरपुर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा।

यहां ओले का अलर्ट
सिंगरौली, सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट जिलों के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी है।