खनियाधाना। शिवपुरी जिले खनियाधाना वन परिक्षेत्र की सीमा मे आने वाली झलकोई वीट के हरथौन गांव मे तेंदुए ने 2 ग्रामीणों पर हमला कर दिया है। इस हमले ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। तेंदुए की हमले की सूचना मिलते ही रेजंर अनुराग तिवारी मौके पर पहुंच गए और साथ मे गई वन विभाग की टीम ने तेंदुए का सफल ऑपरेशन कर जंगल में छोड दिया।
जानकारी के अनुसार हरथौन गांव के किसान जंगली सूअरों से परेशान है,इस कारण किसान जंगल के समीप खेतो मे सूअर से बचने के लिए फंदे लगा रखे है। इन्ही फंदे में तेंदुआ आकर फस गया था। बताया जा रहा है कि तेंदुआ सुबह से ही इस फंदे में फसा था,उक्त ग्रामीण उसे देखने के लिए चले गए थे इसी कारण तेंदुआ हिंसक हुआ और ग्रामीणों पर हमला कर दिया।
घायल अमर सिंह यादव ने बताया कि अपनी बकरी चराते हुए तालाब किनारे सरसों के खेत से होकर गुजर रहा था तभी फंदे में फंसे तेंदुआ ने फंदा तोड़ कर उनपर हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए । वहीं अनंतपाल सिंह बुंदेला ने बताया कि वह भी तालाब के पास अपनी बकरी चरा था। तभी एक तेंदुआ उसकी ओर भागकर आता हुआ दिखा, जिससे बचने के लिए उसने पेड़ पर चढ़ना शुरू कर दिया था। लेकिन तेंदुए के हमले की चपेट में आकर वह घायल हो गया।
बता दें तेंदुए के हमले की सूचना के बाद वन विभाग के अमले ने तेंदुए को कड़ी मेहनत कर रेस्क्यू किया जिसको जंगल में सकुशल छोड़ दिया गया रेंजर अनुराग तिवारी ने बताया कि वन विभाग द्वारा घायलों का उपचार कराया जा रहा है साथ ही दोनों घायलों को एक एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।