शिवपुरी। शिवपुरी शिक्षा विभाग ने जेल में बंद शिक्षक को सस्पेंड किया है। इस मामले में शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने सवाल खड़े किए थे। शिवपुरी समाचार ने शिक्षा विभाग के माईक 2 ने शिक्षक को क्लीन चिट दिलाने की शुरू की प्लानिंग,शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की इस लापरवाही खबर के प्रकाशन के बाद इस शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। वर्तमान में शिक्षक कोलारस की उपजेल में धारा 108 बी.एन.एस.के आरोप के मामले में बंद है।
जैसा कि विदित है कि, कोलारस में निवास करने वाले बंटी धाकड़ उम्र - 18 वर्ष घटना दिनांक - 22 जनवरी 2025, घटनास्थल - कोलारस रेलवे स्टेशन। उसके आगे कूद गया। गंभीर रूप से घायल हुआ। इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इतना बड़ा कदम उठाने से पहले बंटी ने एक वीडियो बनाया था। इसमें उसकी मृत्यु पूर्व बयान दर्ज है। बंटी ने बताया है कि उसके सरकारी स्कूल का शिक्षक विनोद सिकरवार, विद्यार्थियों को प्रताड़ित करता है।
शिक्षक के शिकार विद्यार्थियों में वह भी शामिल है। उसे जबरदस्ती शराब पिलाई गई। उसके साथ मारपीट की गई। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। वीडियो में बंटी ने सिर्फ अपनी बात नहीं की है बल्कि, पूरे सिस्टम पर सवाल उठाया है और यह भी बताया है कि, यदि इसको रोक नहीं गया तो उसकी तरह दूसरे बच्चे भी अपनी जान देने पर मजबूर हो जाएंगे।
वायरल वीडियो के बाद कोलारस थाने में मामला दर्ज
इस वीडियो के वायरल होने के बाद कोलारस थाने में शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुदौनिया तहसील कोलारस जिला शिवपुरी में पदस्थ शिक्षक विनोद सिकरवार पुत्र लाल सिंह सिकरवार के विरूद्ध थाना कोलारस पर मर्ग क्रमांक 03/2025 धारा 194 जा. फौ. जांच पर से अपराध क्रमांक 30/2025 धारा 108 बी.एन.एस.का पंजीबद्ध कर लिया गया था। बताया जा रहा है कि बीते दिनो की शिक्षक की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
शिक्षा विभाग ने निकाला अब यह आदेश
मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (2) (क) के तहत जेल में निरुद्ध होने से श्री विनोद सिकरवार मूल पद प्रा.शि. उच्च पद प्रभार का मा.शि. शा.मा.वि.कुदौनिया जगीर, कोलारस को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। जेल से रिहा होने पर संबंधित का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पोहरी रहेगा। संबंधित को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।