शिवपुरी। शिवपुरी जिले मे पिछले 24 घंटों में एक 19 साल की नवविवाहिता सहित एक 14 साल की किशोरी ने सुसाइड करने का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि नवविवाहिता मायके जाने की जिद कर रही थी उसकी जिद तत्काल पूरी नही की इस कारण उसने जहर का सेवन कर लिया वही। दो बहनो के आपसी मुहवाद में गुस्से में आकर छोटी बहन ने जहर गटक लियां। दोनों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
बैराड़ थाना के ककरई गांव में नवविवाहिता ने गटका जहर
शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र के ककरई गांव में एक 19 वर्षीय नवविवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसने मायके जाने से मना करने पर यह कदम उठाया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, अतर सिंह जाटव की शादी दो महीने पहले सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के चांढ गांव की रहने वाली प्रियंका जाटव से हुई थी। रविवार को प्रियंका ने मायके जाने की जिद की, लेकिन उसके ससुर बादाम जाटव ने फसल कटाई के 4-5 दिन बाद उसे मायके ले जाने की बात कही। इस बात से नाराज होकर प्रियंका ने जहर खा लिया।
घटना के समय घर के सभी सदस्य खेत में सरसों की कटाई करने गए थे। जब प्रियंका की हालत बिगड़ने लगी, तो परिजन उसे तुरंत बैराड़ अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है और इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोलारस के कुमरौआ कॉलोनी की 14 वर्षीय बालिका का गटका जहर
शिवपुरी जिले के कोलारस के कुमरौआ कॉलोनी में 14 वर्षीय किशोरी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना रविवार सुबह की है, जब परिवार खेत में सरसों की कटाई के लिए जा रहा था।
नबलू आदिवासी की बेटी रामवती ने खेत पर जाने से मना कर दिया। माता-पिता खेत चले गए और घर पर रामवती अपनी बड़ी बहन सोमवती के साथ रह गई। इसी दौरान दोनों बहनों के बीच खेत पर न जाने को लेकर तीखी बहस हुई> इसके बाद रामवती ने घर में रखी कीटनाशक पी ली।
प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया
किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल कोलारस अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में रामवती की स्थिति नाजुक बनी हुई है और चिकित्सक उसकी जान बचाने का प्रयास कर रहे हैं।