SHIVPURI NEWS - SP सहित पुलिसकर्मियों की 'किशोर न्याय अधिनियम' पर चर्चा, धाराओं पर एक नजर

Bhopal Samachar

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में "किशोर न्याय अधिनियम" पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में किया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजीव मुले के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारी हेतु किशोर न्याय अधिनियम की प्रमुख धाराओं के बारे में जानकारी देने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में किया गया।

उक्त कार्यक्रम में विशेष लोक अभियोजन श्री सुनील मणि त्रिपाठी द्वारा पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को किशोर न्याय अधिनियम (बालकों की देखरेख और संरक्षण अधिनियम) की कुछ प्रमुख धाराओं पर चर्चा की। विशेष लोक अभियोजन श्री सुनील मणि त्रिपाठी जी द्वारा बालकों की पहचान प्रकटन का प्रतिषेध की धारा 74 पर भी विस्तार से चर्चा की।

उक्त कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक श्री अनिल कबरेती, महिला थाना प्रभारी श्रीमती सोनम रघुवंशी,पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन, महिला थाना, अजाक थाना के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।