SHIVPURI NEWS - शिक्षक के घर पर EOW का छापा,आय से अधिक संपत्ति

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के भौती थाना सीमा क्षेत्र में रहने वाले एक शासकीय शिक्षक के घर  EOW  ने छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि सुबह 6 बजे का परिवार सो रहा था,उसी समय एक  EOW   की टीम ने शिवपुरी पुलिस सहित  शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के घर का दरवाजा खटखटा दिया ओर दरवाजा खुलते ही घर में प्रवेश कर लिया।

सुबह 6 बजे जब शिक्षक और उनका परिवार सो रहा था, तब EOW की टीम ने उनके घर दस्तक दी। शिवम गुप्ता, जो भौंती कस्बे के निवासी हैं, ने EOW में शिकायत दर्ज कराई थी कि शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के पास उनकी आय से अधिक संपत्ति है।

वर्तमान में EOW की टीम शिक्षक के घर में मौजूद है और उनके दस्तावेजों की जांच कर रही है। टीम उनके बैंक खातों, संपत्ति के कागजात और अन्य वित्तीय लेन-देन के कागज चेक कर रही है। अभी तक EOW की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और जांच प्रक्रिया जारी है।