SHIVPURI NEWS - सुसराल से गायब नवविवाहिता की लाश कुँए में मिली, 8 माह पूर्व हुई थी शादी

Bhopal Samachar

कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना सीमा में आने वाले राई गांव मे एक नवविवाहिता की लाश कुँए मे मिली है। बताया जा रहा है कि नवविवाहिता की शादी अप्रैल  2024 मे हुई थी। सुसरालियों का कहना था कि बहू आज सुबह 6 बजे से गायब हो गई थी

जानकारी के अनुसार कोलारस थाना सीमा में आने वाले राई गांव में निवास करने वाली 19 साल की रजनी कुशवाह उम्र 19 साल पत्नि रोहित कुशवाह की लाश आज ससुराल के पास के ही कुंए मे मिली थी। ससुरालियों का कहना था कि रजनी आज सुबह 6 बजे ही घर से गायब हो गई थी। आज दोपहर 11 बजे उसकी लाश मिली है।

मायके वाले बोले

मृतिका के मौसी के लड़के सुनील कुशवाह ने बताया कि आज सुबह 8 बजे हमारे पास फोन आया कि रजनी आज सुबह घर से 6 बजे गायब हो गई थी। इस सूचना के बाद हम उसकी ससुराल पहुंचे तो ससुराली हमे पूरे गांव में घूमाते रहे। जब दोपहर के 11 बजे गए तो हमने कहा कि हम तो रजनी के गायब होने की रिपोर्ट कोलारस थाने मे करते है जब हम सभी कोलारस थाने पहुंचे तो वहां हमें जानकारी मिली की राई गांव के एक कुएं में महिला की लाश मिली है।

चार दिन पूर्व से बात नही हो रही थी

मायके वालो का कहना था की रजनी से पिछले चार दिन से हमे बात नही करा रहे थे। क्यो कि इससे पूर्व रजनी की अजिया सास और पति से विवाद हुआ था उसके बाद हम मायके वाले उसे समझा कर आए थे। उससे बात करने के लिए हम लगातार फोन लगा रहे थे लेकिन उससे हमारी बात नही हो रही थीं।

पिता ने कहा मार कर फेंक दिया

रजनी के पिता सोमा कुशवाह निवासी कोलारस राजापुरा भंसारी का कहना था कि हमारी लड़की को सुबह चार बजे ही मार कर फेंक दिया था। उसके बाद ही हमें इस मामले की सूचना दी थी। लाश फूल कर बाहर नही आई थी। गांव वालो का कहना था कि सुबह चार बजे से हम गांव मे टहल रहे है लेकिन रजनी हमे नही दिखी थी।

इस मामले में कोलारस थाना प्रभारी रवि चौहान का कहना था कि इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। लाश का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दी है अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही करेगें।