शिवपुरी। शिवपुरी जिले की सीमा से गुजरे झांसी कोटा नेशनल हाईवे (NH 76) पर आज शनिवार की सुबह सुरवाया थाना सीमा क्षेत्र में अमोला घाटी पर रोड एक्सीडेंट मे तेंदुए की मौत हो गई। मारा गया तेंदुआ मादा बताया जा रहा है। आज सुबह 5 बजे किसी अज्ञात वाहन ने तेंदुए को उस समय टक्कर मार दी जब वह रोड क्रॉस कर रहा होगा।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को अपने कब्जे में ले लिया। रेंजर गोपाल जाटव ने बताया कि तेंदुए की उम्र लगभग एक वर्ष थी। मौत के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए शव का पीएम कराया गया है। वन विभाग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। टीम घटना में शामिल वाहन की पहचान करने का भी प्रयास कर रही है।