शिवपुरी। बेरोजगारी ओर पलायन के दंश का शिकार शिवपुरी जिले के लिए गुड न्यूज मिल रही है कि शिवपुरी जिले के 60 गांव में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम को डायमंड और गोल्ड के भंडार होने के संकेत मिले है। जिले के इन गांव की जमीनो को चिह्नित भी कर लिया गया है। सब कुछ सही रहा तो शिवपुरी जिला पर्यटन नगरी के अतिरिक्त हीरे और सोने के लिए भी पहचाना जाऐगा।
जिला खनिज अधिकारी प्रमोद शर्मा के अनुसार संचालनालय भौमिकी तथा खनिज कर्म मध्यप्रदेश शासन भोपाल से मिले पत्र के अनुसार भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित एक्सप्लोरेशन लाइसेंस ब्लॉक नीलाम किए जाने विभागीय पत्र मिला है। इसमें शिवपुरी और ग्वालियर में एक्सप्लोरेशन लाइसेंस के रूप में खनिज ब्लॉकों को नीलाम किए जाने की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर की जानी है।
इसमें नरवर डायमंड ब्लॉक के लिए शिवपुरी और ग्वालियर जिले में 422.15 वर्ग किमी और शेरगढ़ डायमंड ब्लॉक के लिए 208.06 वर्ग किमी की जगह जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) ने चिन्हित की है। यहां की जानकारी खनिज विभाग ने बनाकर भेज दी है। खनिज अधिकारी ने बताया कि शेरगढ़ डायमंड ब्लॉक में 2.1 हेक्टेयर में नरवर के बड़ा दाह के पास रेत खदान संचालित है। जो खसरा नंबर 485,489,490 में है।
नरवर और शिवपुरी के यह 56 गांव आए गूगल लोकेशन के दायरे में
शिवपुरी के-कोटका, झिरनिया, बम्हारी, बेरखेड़ी, भवेड, करई-केरुउ, झोपडी, डोंगरी, धोलागढ़, खेरोन-करसेना, नवारका, भानगढ़, करसेना, गुरावल, नवारका, पटेखा, कलोथरा, गुधाया, भैंसोरा, पचपेडिया, सुभाषपुरा, झला नरवर के-नरवर, महल, सिकंदरपुर, नारायणपुर, सुल्तानपुर, दौलतगंज, सरखडपुर, साबोली, किशनपुर, बिलोनी, मेरी, खिरियासुनवाई, डोंगरपुर फकीरा, पनानेर, ठाटी, जेतपुर, ख्यावदा, दौलताबाद, मगरोनी, कैरुबा, इमलिया, ढिंगवास, गढोली, देवरा, निजामपुर, जाजादेही, पीपलखेडी, बाबडी, मोहनी, देवरी खुर्द, उरवाहा के नाम शामिल हैं।
खनियाधाना के 4 गांव 108.00 वर्ग किमी क्षेत्र
खनिज बेसमेंटल और गोल्ड के लिए प्रस्तावित खनियाधाना ब्लॉक के गांव खाजरा, देवरी, क्यारा और अछरोनी के 108.00 वर्ग किमी में खनिज बेसमेंटल और गोल्ड के लिए प्रस्तावित किया गया है। खनिज अधिकारी ने लिखकर भेजा है कि प्रस्तावित क्षेत्र में अन्य किसी प्रयोजन के लिए बड़ी योजना प्रस्तावित नहीं है।
जानकारी हम दे चुके हैं
जो जानकारी हमसे मांगी थी वह हम दे चुके हैं। भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित एक्सप्लोरेशन लाइसेंस ब्लॉक जिसमें हीरे और सोने के साथ खनिज बेसमेंटल शामिल हैं। जीएसआई ने डायमंड ब्लॉक शिवपुरी और ग्वालियर के 422.15 वर्ग किमी पहचाने हैं, और दूसरा ब्लॉक शेरगढ़ डायमंड ब्लॉक है। जिसमें 208.06 वर्ग किमी चिन्हित है। जो जानकारी हमसे मांगी थी वह हम दे चुके हैं। - प्रमोद शर्मा, खनिज अधिकारी, शिवपुरी