SHIVPURI NEWS - ढाई साल का बालक की नहर में डूब गया, टोटल 3 मौत

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में पिछले 24 घंटों में जिले के अलग अलग घटनाओं मे 3 मौत होने की खबर मिल रही हैं। इन घटनाओं में एक ढाई साल के मासूम की नहर में डूबने से मौत हो गई। वही बैराड थाना सीमा में एक 30 वर्षीय युवक अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। भौंती थाना सीमा मे एक किसान की मौत करंट लगने से हो गई।

दिनारा थाना सीमा मे मासूम की मौत

करैरा अनुविभाग के भौंती थाना सीमा में ढाई साल के बच्चे की नहर में डूबने से मौत हो गई। कपड़ा धोने गई मां के संग बच्चा आया था। ग्राम मुहार निवासी राज जाटव (2.6) पुत्र मनोज जाटव की नहर में डूबने से मौत हो गई है। पिता मनोज जाटव उम्र 40 साल ने बताया कि शनिवार की दोपहर 12 बजे पत्नी पूजा खेत के पास नहर में कपड़ा धोने गई थी। छोटा बेटा राज जाटव खेलते समय नहर में डूब गया। डूबने से बच्चे की मौत हो गई। भौंती थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

बैराड थाना सीमा में युवक फंदे पर लटका मिला

बैराड़ थाना क्षेत्र के रसैरा गांव में 30 वर्षीय व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने पर घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या का ली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बैराड़ थाने क्षेत्र के ग्राम रसैरा निवासी बलराम शाक्य पुत्र चिरोंजीलाल शाक्य ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां का इलाज करने के लिए बाहर गया हुआ था। घर पर उसका छोटा भाई श्रीपति शाक्य एवं उसके बच्चे थे। जब रात में 10 बजे मैं को दिखाकर वापस लौटकर आया और घर के ऊपर के कमरे में गया तो देखा वह 30 वर्षीय छोटा भाई श्रीपत शाक्य फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। बलराम ने पुलिस ने बताया है छोटे भाई की की मानसिक स्थिति सही नही थी

मोटर से करंट लगने से किसान की मौत

शिवपुरी सिंचाई करने मोटर चालू करते समय किसान को करंट लग गया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना भौती थाने के धुवाई गांव की है। पुलिस ने पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है। ग्राम धुवाई निवासी किसान बद्री लोधी उम्र 53 साल की करंट लगने से मौत हो गई है। बेटे अनिल लोधी ने बताया कि 21 फरवरी की शाम 4 बजे पिता खेत पर सिंचाई करने गए थे। मोटर चालू करते समय करंट लग गया। किसान का शव मोटर के पास तारों में उलझी हालत में पड़ा मिला।