शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना सीमा में आने वाले मनुपरा गांव में निवास करने वाली एक विवाहिता की मौत मधुमक्खी के काटने से हो गई। बताया जा रहा है कि विवाहिता खाना खा रही थी उसी समय उसके होंठ पर मक्खी ने काट खा लिया। परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गए,जहां उसकी हालत बिगड़ने लगी। महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत होने की खबर मिल रही है।
मामला भौंती थाना क्षेत्र के मनपुरा रामनगर का है। यहां 48 वर्षीय रामकुंवर लोधी रविवार शाम साढ़े 7 बजे खाना खा रही थीं। इसी दौरान एक बड़ी मधुमक्खी ने उनके होंठ पर काट लिया। कुछ समय बाद महिला को चक्कर आने लगे, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल मनपुरा स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया
मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजन इसके लिए राजी नहीं हुए और शव को गांव ले गए।