शिवपुरी। साल 2025 का दूसरा फरवरी माह के 28 दिन में उत्सव,व्रत,विशेष योग सहित ज्ञान की देवी माँ प्रकटोत्सव सहित महाकाल की भक्ति अर्थात शिवरात्रि है। वही शिवपुरी शहर में इस माह कई कार्यक्रम है। कुल मिलाकर इस माह 28 दिन शिवपुरी जिले के विशेष है।
वर्ष 2025 का दूसरा महीना फरवरी आज से शुरू हो चुका है। फरवरी का महीना बेहद शुभ व्रत से शुरू होता है। इस साल फरवरी माह के अंत तक महाकुंभ भी रहेगा, इसलिए इस महीने में आने वाले व्रत-त्योहार का महत्व दोगुना बढ़ गया है, क्योंकि विशेष फरवरी में विशेष तिथियों पर महाकुंभ का अमृत स्नान किया जाएगा।
फरवरी माह में गुलाबी सर्दी के बीच वसंत ऋतु की शुरुआत हो जाती है। सरसों की फसलें खेतों में लहराती हैं, पेड़-पौधों में नई कोपल फूटती हैं। प्रकृति खेतों को पीले-सुनहरे रंगों से सजा देती है। वहीं व्रत त्योहार की बात करें तो फरवरी में वसंत पंचमी, महाशिवरात्रि, माघ पूर्णिमा, जया-विजया एकादशी आएंगे।
कई शुभ योग में मनेगी वसंत पंचमी
इस बार 2 फरवरी को वसंत पंचमी का पर्व है। इस दिन मां सरस्वती का प्रकटोत्सव मनाया जाता है। ये दिन बच्चों के विद्यारंभ संस्कार के लिए महत्वपूर्ण है। वसंत पंचमी पर अबूझ मुहूर्त होने से विवाह के लिए इस दिन का खास महत्व है। बसंत पंचमी पर नए प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्था की शुरुआत, भूमि पूजन, मुंडन, गृह प्रवेश, करना भी शुभ और मंगलकारी होता है। इस दिन महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान किया जाएगा। इस बार वसंत पंचमी पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं।
फरवरी महीने के शुभ मुहूर्त
विवाह मुहूर्त: ज्योतिषाचार्य पंडित विकास दीप शर्मा के अनुसार फरवरी में 2, 3, 6, 7, 8, 12, 13, 14, 18, 20, 21 और 25 फरवरी को विवाह मुहूर्त हैं।
फरवरी माह में ये रहेंगे व्रत-त्योहार
1 फरवरी : विनायक चतुर्थी
2 फरवरी: वसंत पंचमी
3 फरवरी: सीतला अष्टमी
4 फरवरी: नर्मदा जयंती
8 फरवरी : जया एकादशी
9 फरवरी : प्रदोष व्रत
10 फरवरी: गुरु गोरखनाथ जयंती
12 फरवरी : माघ पूर्णिमा व्रत, कुंभ संक्रांति, गुरु रविदास जयंती
13 फरवरी : फाल्गुन माह शुरू
16 फरवरी : द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
20 फरवरी: शबरी जयंती
21 फरवरी: जानकी जयंती
24 फरवरी : विजया एकादशी
25 फरवरी : प्रदोष व्रत
26 फरवरी: महाशिवरात्रि
27 फरवरी : फाल्गुन अमावस्या
शिवपुरी शहर में यह रहेगें आधा सैकड़ा कार्यक्रम
2 फरवरी: बसंत पंचमी पर अर्धनारीश्वर मंदिर पर सरस्वती पूजन
2 फरवरी: बसंत पंचमी पर चंद्रप्रभु जिनालय से भगवान की वार्षिक शोभायात्रा
2 फरवरी: गांधी पार्क शिवपुरी में दोपहर 2 बजे से भारतीय परिधान साड़ी प्रतियोगिता।
3 फरवरी: लोक गीत, नृत्य व भजन प्रतियोगिता
3 फरवरी: निराला जयंती मनाई जाएगी।
4 फरवरी: विश्व कैंसर दिवस मनाया जाएगा।
4 फरवरी: मेडिकल कॉलेज में संगोष्ठी
4 फरवरी: योग प्रतियोगिता
4 फरवरी: पोलो ग्राउंड शिवपुरी में स्वदेशी वस्तुओं पर कवि सम्मेलन
6 फरवरी: महिला सुरक्षा कार्यक्रम
6 फरवरी: छतरी जैन मंदिर शिवपुरी में समाधिष्ट आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि दिवस पर भक्ति उत्सव।
7 फरवरी: महिला स्वास्थ्य परीक्षण।
10 फरवरी:गुरु गोरखनाथ जयंती पर गुरु गोरखनाथ मंदिर शिवपुरी में कार्यक्रम हो सकते है
11 फरवरी: पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि,भाजपा कई जगह कार्यक्रम
12 फरवरी: गांधी पार्क मैदान शिवपुरी में संत रविदास जयंती
12 फरवरी: आत्मबोध से विश्व बोध व्याख्यान माला का आयोजन मातोश्री होटल में होगा।
13 फरवरी: विश्व रेडियो दिवस पर आकाशवाणी शिवपुरी में विशेष प्रसारण।
19 फरवरी: चंद्रप्रभु भगवान का मोक्ष व ज्ञान कल्याणक का आयोजन।
19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी जयंती पर संगोष्ठी होगी।
19 फरवरी: चंद्रप्रभु भगवान का मोक्ष व ज्ञान कल्याणक का आयोजन।
20 फरवरी: सहरिया आदिवासी संगठन का शबरी जयंती पर आयोजन
21 फरवरीः सीता अष्टमी पर साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम
21 फरवरी: सीता अष्टमी जानकारी सेना संगठन द्वारा मां जानकी की आराधना।
यह भी होंगे आयोजन
21 फरवरी: दोपहर 1 बजे से पोलो ग्राउंड शिवपुरी में मेहंदी, रंगी व पेंटिंग प्रतियोगिता
23 फरवरी: स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर विद्यापीठ स्कूल में संगोष्ठी आयोजित होगी।
19 फरवरी: चंद्रप्रभु भगवान का मोक्ष व ज्ञान कल्याणक का आयोजन।
23 फरवरी: पीजी कॉलेज शिवपुरी में स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर छात्र संवाद।
26 फरवरी: महाशिवरात्रि शिव की नगरी शिवपुरी में सिद्धेश्वर मेले का भूमिपूजन
28 फरवरी: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट स्कूल में कार्यशाला।