SHIVPURI NEWS - करैरा पुलिस ने 12 वर्षों से फरार स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया

Bhopal Samachar
1 minute read

करैरा। खबर शिवपुरी जिले के करैरा पुलिस की हैं जहां पुलिस ने एक 12 साल से फरार चल रहे स्थाई वांरटी वाले को गिरफ्तार किया है,माननीय न्यायालय जेएमएफसी करैरा द्वारा जारी किया गया था, जिसमें धारा 307, 452, 323, 325, 147, 148, 149, 427, 506 भादवि के तहत मामले दर्ज हैं।

करैरा थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई ने बताया कि 12 सालों से रामनिवास निवासी बदनपुर मजरा टोरियाकलाँ थाना करैरा, जिला शिवपुरी का स्थाई गिरफ्तारी वारंट माननीय न्यायालय जेएमएफसी करैरा द्वारा जारी किया गया था। जिस पर पुलिस ने उस पर एफआईआर दर्ज कर ली थी। वहीं गिरफ्तारी 30 जनवरी 2025 को की गई।

जब पुलिस को सूचना मिली थी कि वारंटी कृष्णा चौराहा हाईवे के पास दिनारा में मौजूद है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारंटी को गिरफ्तार किया और बाद में न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

इनकी सराहनीय भूमिका रही
इस सफल अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई, सउनि संजय भगत, प्र.आर 490 हिमाचल रावत, प्रआर 124 दीपक कुमार, आर 724 दीपेन्द्र गुर्जर, आर 805 मनीष कोली और आर 670 देवेश तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।