UCO BANK में खोली गई फर्जी पशु केसीसी और निकाले गए 2.40 लाख - SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar

बैराड। 75 साल के ताऊ और भतीजे के पास कोई पशु नहीं है, फिर भी बैंक से 2.40 लाख रु. का पशु केसीसी खाता खोलकर पैसे निकल गए। बैलेंस चैक कराने पर पशु केसीसी खातों का पता चला। बैंक जाकर जानकारी हासिल पर फर्जी पशु केसीसी का खुलासा हुआ। मामले की एसपी ऑफिस शिवपुरी और बैराड़ पुलिस थाने में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला यूको बैंक शाखा बैराड़ का है।

जानकारी के मुताबिक बैराड़ तहसील से 6 किमी दूर ग्राम दरगवां निवासी सोनेराम यादव  उम्र 75 साल और भतीजे नीलम सिंह यादव के नाम से यूको बैंक शाखा बैराड़ में पशु केसीसी खाते खुल गए। 31 मार्च 2023 को ताऊ सोनेराम यादव के नाम से

1.20 लाख रु. का पशु केसीसी खुला है। जबकि भतीजे नीलम के नाम से भी 31 मार्च 2023 को ही पशु खाता खोला गया है। इस खाते से भी 1.20 लाख रुपए निकले हैं। कुल 2.40 लाख रु. के दो पशु केसीसी खाते हैं। नीलम के भाई जापान सिंह यादव ने बैराड़ पुलिस थाने व एसपी ऑफिस में
शिकायत की है। जापान यादव का कहना है कि ताऊ सोनेराम व भाई नीलम के पास कोई पशु नहीं हैं। इसके बाद भी यूको बैंक शाखा बैराड़ में पशु केसीसी खाता खोलकर राशि आहरित कर दी है।

जमीन पर पिता व ताऊ के नाम से केसीसी खाते हैं, जिनका आधार के जरिए बैलेंस चैक कराने पर पशु केसीसी के बारे में पता चला। मामले में तत्कालीन ब्रांच मैनेजर अमर को कॉल लगाया तो एक भी बार रिसीव नहीं हुआ।