SHIVPURI NEWS - फर्जी आंकडें बढा रही है भाजपा सदस्यता अभियान का, कांग्रेस भी बना दिए सदस्य

Bhopal Samachar

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान का हल्ला जोर शोर से चल रहा है। छोटा से छोटा कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक का कार्यकर्ता भी पार्टी का कुनबा बढ़ाने में लगा है। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान भले ही अभी 31 अक्टूबर तक बढ़ गया हो और लाखों सदस्यों को बनाने का दावा पार्टी करती हो। लेकिन कांग्रेस ने इस सदस्यता अभियान को चुनौती दी है और इसे फर्जी रिकॉर्ड तैयार करना बताया है।

वजह यह है कि कांग्रेस के नेताओं के मोबाइल पर भाजपा सदस्य बनने की बधाई आ रही है और उन्हें सदस्यता नंबर भी आवंटित कर दिया गया। कुल मिलाकर भाजपा के सदस्यता अभियान पर कांग्रेस ने सवालिया

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान बोले कि हमारे किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पुरुषोत्तम रावत और जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस मानसिंह फौजी के मोबाइल पर यह संदेश मिला है कि आपको बधाई, आपकी सदस्यता संख्या 7056836586 है। एक मोदी जी के नाम वाली लिंक दी है जिस पर क्लिक कर अपना सदस्यता कार्ड निकालने की बात कही है।

दूसरे पदाधिकारी को 7091168581 नंबर दिया गया है। यह सीधा-सीधा फर्जीवाड़ा है और ऐसे तो हर एक को लिंक देकर मोबाइल पर भाजपा झूठा सदस्य बना लेगी। कांग्रेस के सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ ऐसा होना गलत है और इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।