SHIVPURI NEWS - जमीन को लेकर चल रहे विवाद में छोटे भाई ने बडे भाई में मारी गोली

Bhopal Samachar

बैराड। शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के बैराड़ थाना सीमा में आने वाले गांव में रहने वाले छोटे भाई ने अपने बडे भाई में गोली मार दी। बताया जा रहा है कि भाइयों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

परिजनों ने झगडे में घायल बड़े भाई को उपचार के लिए पहले बैराड़ के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, बाद में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया गया हैं कि छोटे भाई ने अवैध कट्टे से अपने बड़े भाई को गोली मारी थी। गोली उसके हाथ में धंसी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

जानकारी के मुताबिक, नेहरगड़ा गांव बनवारी लाल पुत्र जगन्नाथ यादव उम्र 35 साल का जमीन को लेकर विवाद छोटे भाई राजेश यादव से चल था। शनिवार को भी दोनों भाइयों के बीच सुबह दस बजे विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि राजेश यादव ने अपने बड़े भाई बनवारी यादव पर गोली चला दी। 12 बोर की गोली बनवारी के कंधे और हाथ पर लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बनवारी उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

बैराड़ थाना प्रभारी विकास यादव का कहना है कि घायल बनवारी यादव का मेडिकल कराया जा रहा हैं। बयानों के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।