SHIVPURI NEWS - तेज रफ्तार कार ने उडा दिया बाइक को, पिता की मौत-बेटे गंभीर घायल

Bhopal Samachar

शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र शिवपुरी झांसी लिंक रोड पर बाइक सवार मजदूर पिता और उसके दो बेटों में शनिवार की शाम एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी थी। तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।


इस हादसे में पिता की मौत हुई है। वहीं, दो बेटे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

जानकारी के मुताबिक मगरोरा गांव का रहने वाला मजदूर मनीराम जाटव उम्र 45 साल मकान बनाने का मिस्त्री था। शनिवार की वह अपने दो बेटों साहिल और सचिन जाटव के साथ बाइक पर सवार होकर अन्य मजदूरों के साथ मझेरा गांव से मजदूरी कर लौट रहा था। तभी शिवपुरी-झांसी लिंक रोड (टीला घाट) पर उसकी बाइक में एक कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद कार मौके से फरार हो गई थी।

 हाईवे से गुजर रही एम्बुलेंस से तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था। यहां डॉक्टर ने मनीराम जाटव को मृत घोषित कर दिया था। वहीं उसके दोनों बेटों साहिल और सचिन के हाथ पैर में फ्रेक्चर आये। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। देहात पुलिस ने अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।