SHIVPURI NEWS - SDM के पहुंचने पर शुरू हुई मंडी-लेट कर्मचारियों से परेशान होते रहे किसान और व्यापारी

Bhopal Samachar

शिवपुरी। खबर शिवपुरी शहर की पिपरसमा अनाज मंडी से मिल रही हैं जहां मंडी के कर्मचारियों की मनमानी से व्यापारियों ने किसानों की फसलों की डाक नहीं लगाई। जिससे मंडी में मौजूद व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। क्योंकि मंडी कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे।

वहीं डाक बंद होने से किसानों में भी नाराजगी देखने को मिली। बताया जा रहा हैं कि वहीं बाद में एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर मंडी कर्मचारियों को बुलाकर मंडी की डाक शुरू कराई। बता दें 13 करोड़ की लागत से बनी पिपरसमा मंडी में शुरू से विवादों में रहीं हैं। इस मंडी में फैली अव्यवस्थाओं के चलते किसान अपने अनाज को इस मंडी में लाने से कतराते हैं। चार साल मंडी की शुरुआत को हो चुके हैं, लेकिन मंडी के कर्मचारियों की वजह से हालात जस के तस बने हुए हैं।

जानकारी के अनुसार बुधवार को पिपरसमा मंडी में किसान अपनी सोयाबीन की फसल लेकर पहुंचे थे। फसल को खरीदने व्यापारी भी समय पर पहुंच गए थे। लेकिन मंडी के महज दो कर्मचारी ही डाक लगवाने पहुंच गए थे। जबकि मंडी में पांच कर्मचारियों को डाक लगाना होता है, जिसमें एक कर्मचारी फसल की बोली लगाता हैं शेष चार कर्मचारी रसीद काटते हैं। इसी के चलते व्यापारियों ने डाक लगवाना बंद कर दिया। इससे किसानों को भी परेशान हुई।

गैरहाजिर मिले कर्मचारी

मंडी में हंगामे की सूचना मिलते ही शिवपुरी एसडीएम उमेश कौरव पिपरसमा मंडी पहुंच गए। यहां उन्हें कई मंडी कर्मचारी गैरहाजिर मिले थे। यहां व्यापारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मंडी कर्मचारी डाक लगवाने समय पर नहीं आते हैं। मंडी एक दो कर्मचारियों की मौजूदगी डाक लगवाली पढ़ती हैं। जिससे किसानों सहित व्यापारियों को परेशान होना पड़ता हैं।

यह बोले जिम्मेदार

डाक बंद होने को लेकर मंडी सचिव देवेंद्र जादौन का कहना है कि कुछ मंडी कर्मचारी मंडी में आने से लेट हो गए थे। जब तक दो कर्मचारियों ने मंडी की डाक शुरू करवा दी। इसी बात नाराज होकर व्यापारियों ने डाक बंदकर एसडीएम उमेश कौरव को सूचना दे दी थी। जब एसडीएम मंडी प्रांगण में पहुंचे थे। तब तक कर्मचारी भी मंडी पहुंच चुके थे। बाद में डाक शुरू करवा दी गई थी।