SHIVPURI NEWS - कालामढ में मिट्टी खोदते समय धसकी, 14 साल की मासूम की मौत

Bhopal Samachar

बैराड। शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के बैराड थाना सीमा में आने वाले कालामढ में एक 14 साल बालिका की मिट्टी में दबने से मौत हो गई। वही इस घटना में 10 साल की मासूम के घायल होने की खबर मिल रही है।

जानकारी के अनुसार बैराड़ थाना क्षेत्र के कालामढ़ में महक पुत्री बालकिशन प्रजापति उम्र 14 साल निवासी ग्राम मकलीजरा हाल निवासी वार्ड क्रमांक 15 कालामढ़, मीनाक्षी पुत्री अजब सिंह प्रजापति उम्र 10 साल निवासी सेवा खेड़ी पोहरी हाल निवासी वार्ड क्रमांक 13 नाऊखो कालामढ़ आज दोपहर 3 बजे नाऊखो तालाब की पार पर मिट्टी खोद रहीं थी। इसी दौरान मिट्टी धसक गई। जिसमें दबने से महक प्रजापति की मौत हो गई। और 10 साल की मासूम घायल हो गई, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरुआत कर दी है।